भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : कोंडागांव: जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में कांग्रेस नेता हेमेंद्र भोयर की जान चली गई, जब एक भाजपा नेता की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यह घटना डोंगरीगुडा इलाके के पास हुई। हादसे के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है। वहीं, ग्राम मुलमला की सरपंच चंपी भोयर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
इस दुखद घटना के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मिलकर हेमंत भोयर के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रखकर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने दोषी भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
हेमेंद्र भोयर पंचायत के पंच और युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण और परिजन बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी थाने में मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने इस पूरे मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है जब तक कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं होती।
कांग्रेसियों और परिजनों की मांग है कि भाजपा नेता पूर्णेंदु कौशिक पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए। मामला लगातार गरमाता जा रहा है और स्थानीय प्रशासन पर निष्पक्ष कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



