CG : वायरल हुआ भूत-प्रेत का वीडियो निकला मवेशियों की खतरनाक बीमारी का लक्षण: वैटनरी डॉ. ने बताई पूरी सच्चाई, बैल की हालत ने उड़ाए होश – जानिए इसके पीछे की मेडिकल सच्चाई....

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बस्तर में आधी रात को एक बैल की अजीब हरकतें देखने को मिलीं, जिसने लोगों को चौंका दिया। बैल अपनी पूंछ को पैरों के बीच दबाकर तेजी से गोल-गोल घूमने लगा और फिर अचानक गिर पड़ा। इस घटना को लेकर अफवाह फैल गई कि किसी भूत-प्रेत या नकारात्मक शक्ति ने बैल को उठाकर पटक दिया है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह भूत-प्रेत नहीं बल्कि एक पशु रोग का असर है, जिससे मवेशियों में ऐसी गतिविधियां दिखाई देती हैं।

मामला कहां का है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल कस्बे की है। रोज की तरह रात को एक दुकान के सामने कुछ मवेशी जमा थे। अगले दिन जब दुकानदार ने अपनी दुकान खोली, तो उसने देखा कि उसकी स्कूटी नीचे गिरी हुई है। उसे शक हुआ कि रात में कुछ असामान्य हुआ है। इसके बाद उसने दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे की रिकॉर्डिंग चेक की।

वीडियो में क्या नजर आया?

CCTV फुटेज में दिखता है कि एक बैल स्कूटी के पास बैठा हुआ है। अचानक वह घबरा कर उठता है और पीछे की दिशा में बहुत तेज घूमने लगता है। उसकी पूंछ दोनों पिछले पैरों के बीच में दबी रहती है। उसकी गतिविधियों को देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई अदृश्य शक्ति उसे नियंत्रित कर रही हो। घूमते-घूमते वह स्कूटी पर गिर पड़ता है। इसके बाद पास बैठे दूसरे मवेशी भी उसकी तरफ दौड़ते हैं। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर दुकानदार भी हैरान रह गया।

विज्ञापन 

भूत-प्रेत की अफवाह और सच्चाई

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग दावा करने लगे कि किसी भूत-प्रेत ने बैल पर हमला किया। इस अफवाह से इलाके में डर का माहौल बन गया। हालांकि यह दावा अंधविश्वास पर आधारित है। भिलाई की पत्रिका ने इस बात की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो मिडिया के पास पहुंचा, जिसके बाद टीम ने इस घटना की चिकित्सा जांच करवाई।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

दंतेवाड़ा जिले के वेटनरी सर्जन डॉ. रजक रत्नाके ने बताया कि यह कोई अलौकिक घटना नहीं, बल्कि एक आम बीमारी का लक्षण है। यह बीमारी ट्रिपैनोसोमा नामक परजीवी के कारण होती है, जो तस्से मक्खी के काटने से मवेशियों में फैलती है। गाय, बैल और बकरी जैसे जानवर आमतौर पर इस संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं। इसी तरह चागास रोग भी होता है, जो किसिंग बग के काटने से ट्रिपैनोसोमा क्रूज़ी नामक परजीवी द्वारा फैलता है।

बीमारी कैसे फैलती है?

डॉ. रत्नाके ने बताया कि अगर संक्रमित जानवर को तस्से मक्खी काटती है और वही मक्खी किसी स्वस्थ मवेशी को भी काट ले, तो बीमारी दूसरे जानवर में भी फैल जाती है। यानी यह संक्रमण केवल मक्खियों के माध्यम से होता है।

समय पर इलाज जरूरी

अगर इस बीमारी का समय पर इलाज न किया जाए, तो मवेशी बार-बार ऐसी हरकतें करता रहेगा और अंत में उसकी जान भी जा सकती है। वहीं यदि सही समय पर उपचार मिल जाए, तो मवेशी पूरी तरह से स्वस्थ हो सकता है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi