CG : कांग्रेस नेता की विवादित पोस्ट - पाकिस्तान से भारत की हार निश्चित से मचा बवाल, मुद्दा गरमाने पर बोले- मेरा अकाउंट हैक हो गया..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सीनियर नेता और कुनकुरी के पूर्व विधायक यूडी मिंज एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। उनकी एक पोस्ट ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

कांग्रेस नेता यूडी मिंज का सोशल मीडिया पोस्ट विवाद - छत्तीसगढ़ न्यूज़

यूडी मिंज के सोशल मीडिया अकाउंट से एक ऐसा विवादित पोस्ट सामने आया, जिसमें लिखा था कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ, तो भारत की हार तय है। यही नहीं, पोस्ट में आगे लिखा था कि जो युद्ध चाहते हैं, उन्हें अग्निवीर बनाकर बॉर्डर पर भेज देना चाहिए।

विज्ञापन 

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिंज की पोस्ट में भारत-पाकिस्तान युद्ध की आशंका, चीन के दबाव और बढ़ती बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों पर भी टिप्पणी की गई थी। मिंज ने लिखा था कि मौजूदा हालात में युद्ध आत्मघाती होगा और इसका खामियाजा मेहनतकश जनता को भुगतना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट आते ही यूडी मिंज को गद्दार जैसे शब्दों से ट्रोल किया जाने लगा। लोगों में गुस्सा इस कदर था कि कांग्रेस पार्टी और नेता राहुल गांधी तक को निशाने पर ले लिया गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी देखी जा रही है।

भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास समेत कई आम लोगों ने भी सोशल मीडिया पर मिंज को आड़े हाथों लिया।
इलाके के लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन 

जब मिंज से पूछा गया कि क्या पोस्ट उन्होंने खुद की थी, तो उनका जवाब था- "बिल्कुल नहीं, मेरा सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया था।"

उन्होंने आगे कहा कि वह फिलहाल बाहर हैं और लौटने के बाद अकाउंट हैकिंग की जांच कराएंगे। मिंज ने एक माफीनामा पोस्ट कर लोगों से किसी भी पुराने पोस्ट या मैसेज को नजरअंदाज करने की अपील भी की है।

बता दें कि यूडी मिंज जशपुर जिले से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और भूपेश बघेल सरकार में कुनकुरी से विधायक व संसदीय सचिव भी रह चुके हैं।

👉 अगर आप भी ऐसी लोकल खबरों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमें फॉलो करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट में जरूर दें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi