भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों पर जल्द बड़ी कार्रवाई होने वाली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज गृह विभाग की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
गृह मंत्री विजय शर्मा ने बातचीत में साफ किया कि प्रदेश में अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
विजय शर्मा ने बताया कि कुछ संदेही लोगों को पकड़ा भी गया है। वहीं विजिटर वीजा, लांग टर्म वीजा और मेडिकल वीजा पर आए लोगों के मामलों की भी गहन समीक्षा की जाएगी। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्यवाही तय होगी।
गौरतलब है कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाया था। देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
छत्तीसगढ़ में भी अब पाकिस्तानी नागरिकों की जांच तेज कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में करीब 2000 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिनमें से 1800 से ज्यादा केवल रायपुर में बसे हुए हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है और इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।
इन नागरिकों में ज्यादातर सिंधी समुदाय से हैं, जो सड्डू, महावीरनगर, बोरियाकला और माना रोड जैसे इलाकों में रह रहे हैं। कुछ को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि कई अभी भी प्रक्रिया में हैं। पुलिस वीजा और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समयसीमा से अधिक भारत में न रहे। दीर्घकालिक वीजा धारकों को राहत दी गई है, लेकिन अन्य वीजा पर आए नागरिकों को तय समय में देश छोड़ना अनिवार्य किया गया है।
छत्तीसगढ़ में चल रही इस बड़ी कार्रवाई पर स्थानीय लोगों की भी नजर बनी हुई है। वे चाहते हैं कि प्रदेश की सुरक्षा से कोई समझौता न हो और सभी संदेही नागरिकों की जल्द पहचान कर सख्त कदम उठाए जाएं।
👉 छत्तीसगढ़ से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
यह भी पढ़े - भिलाई में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार पोल से टकराई, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की मौके पर मौत..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



