17 साल तक लड़ी न्याय की जंग, नौकरी का सपना पूरा होने से 3 पहले ही टूट गई सांसें: भावुक कर देने वाली घटना..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़17 साल संघर्ष, लेकिन खुशियां देखे बिना थम गई सांसें — दमोह के परमलाल कोरी की दर्दनाक दास्तान 

मप्र , दमोह। जिले के मड़ियादो गांव से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। 17 वर्षों तक सरकारी नौकरी के लिए अदालती लड़ाई लड़ने वाले परमलाल कोरी को आखिरकार न्याय तो मिला, लेकिन वह उसका आनंद नहीं ले सके।

दमोह न्यूज़: 17 साल लड़ाई के बाद नौकरी मिलने से पहले परमलाल कोरी का निधन

परमलाल कोरी ने 40 साल की उम्र में न्याय की लड़ाई शुरू की थी। अब जब 57 साल की उम्र में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से शिक्षक पद पर नियुक्ति का आदेश आया, तो तीन दिन बाद ही हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

आर्थिक तंगी से जूझते परमलाल ने 1988 में शिवपुर के औपचारिक केत्तर विद्यालय में अनुदेशक के रूप में सेवा शुरू की थी। तीन साल बाद स्कूल बंद हो गया। कुछ अनुदेशकों को "गुरुजी" का दर्जा मिला, लेकिन परमलाल इस सूची से बाहर रह गए। इसके बाद 2008 में उन्होंने गुरुजी पात्रता परीक्षा पास की और शिक्षा विभाग में नौकरी का दावा ठोका।

सालों की अदालती लड़ाई के बाद जनवरी 2025 में हाईकोर्ट ने परमलाल के हक में फैसला सुनाया। परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई थी। गांव के लोगों को भी उम्मीद थी कि अब उनके दिन बहुरेंगे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

12 अप्रैल को अचानक दिल का दौरा पड़ा और परमलाल कोरी ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

15 अप्रैल को जिला समन्वयक कार्यालय से पत्र जारी हुआ, जिसमें दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया गया था। पिता की जगह पुत्र शुभम जब मृत्यु प्रमाण पत्र और दस्तावेज लेकर जिला शिक्षा केंद्र पहुंचा तो वहां मौजूद हर आंख नम हो गई।

विज्ञापन 

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरी संवेदना है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से परिवार की मदद करने की मांग की है।

हालांकि जिला शिक्षा केंद्र के डीपीसी एमके द्विवेदी ने स्पष्ट कर दिया कि परमलाल अभी शासकीय सेवक नहीं बने थे, इसलिए किसी भी तरह की सहायता की पात्रता नहीं बनती।

💔 ऐसी घटनाएं हमें सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि कभी-कभी किस्मत कैसे इंसान से क्रूर मजाक कर जाती है।

यह भी पढ़े - जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों के घर गिराए, गुजरात में 500 घुसपैठिए पकड़े – रातभर चला सर्च ऑपरेशन..

यह भी पढ़े भोपाल में TIT कॉलेज से उठा साज़िश का पर्दाफाश: लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का प्रयास..

यह भी पढ़े - रायपुर में 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi