भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) डोंगरगढ़ से एक बार फिर चौंका देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार दोपहर, मां बम्लेश्वरी मंदिर की रोपवे ट्रॉली अचानक रस्सी से टूटकर नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा सहित चार भाजपा नेता घायल हो गए।
हादसा उस वक्त हुआ, जब ये सभी नेता मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहाड़ी पर जा रहे थे। ट्रॉली में सवार थे – पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल और दया सिंह।
विज्ञापन
अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ा और वो रस्सी से टूटकर गिर पड़ी। हादसे में सभी को चोटें आईं, लेकिन भरत वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रॉली में गिरने के बाद चीख-पुकार मच गई थी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
फिलहाल रोपवे सेवा को तत्काल बंद कर दिया गया है।
इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है।
यह पहली बार नहीं है जब डोंगरगढ़ रोपवे में हादसा हुआ हो – हर बार की तरह इस बार भी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
👉 अगर आप भी इस घटना से आहत हैं, तो नीचे कमेंट करके प्रशासन से जवाब माँगिए।
अपने आस-पास की खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ – आपकी आवाज़ ही बदलाव ला सकती है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi