ब्रेकिंग न्यूज़ : दुर्ग-भिलाई में पाकिस्तानियों की तलाश तेज: बस्तियों में तड़के छापेमारी, फिंगर प्रिंट लेकर जांच शुरू..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़दुर्ग- भिलाई में पाकिस्तानियों की तलाश, बस्तियों में तड़के चली पुलिस की छापेमारी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार सुबह का नजारा कुछ अलग था। कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने तड़के 4:30 बजे कई बस्तियों में छापेमारी कर सनसनी फैला दी।

दुर्ग में पुलिस छापेमारी, बस्तियों में दस्तावेज जांचती पुलिस
एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर तीन एएसपी—सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर ने अपनी-अपनी टीमों के साथ अलग-अलग इलाकों में दबिश दी। पुलिस बल के साथ पहुंचे अफसरों ने घर-घर तलाशी ली और दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन 

इन इलाकों में पड़ी रेड

एएसपी अभिषेक झा ने मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला स्थित बॉम्बे आवास में छापा मारा।
एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने भिलाई तीन थाना इलाके के हथखोज क्षेत्र में कार्रवाई की।
वहीं, एएसपी पद्मश्री तंवर ने सुपेला थाना क्षेत्र की सुपेला मस्जिद के पीछे छापेमारी की।

पुलिस ने खासतौर पर मुस्लिम बाहुल्य स्लम बस्तियों को टारगेट किया। आशंका जताई गई थी कि इन इलाकों में पाकिस्तान से जुड़े लोग छिपे हो सकते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हलचल मच गई।

हर घर की हुई जांच, लिए गए फिंगर प्रिंट

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि हर घर में दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। निवास प्रमाणपत्र और पहचान पत्र देखे गए। साथ ही, सभी लोगों के फिंगर प्रिंट लिए गए, जिन्हें सशक्त ऐप के जरिए आपराधिक रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है।

विज्ञापन 


   अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

छापेमारी में बड़ी सफलता, कई आरोपी गिरफ्तार

बॉम्बे आवास में रेड के दौरान 4 फरार वारंटी पुलिस के हाथ लगे। इनके अलावा एक चोरी की स्कूटी भी बरामद हुई, जिसकी शिकायत रायपुर के सरस्वती नगर थाने में दर्ज थी।
छापेमारी के दौरान दो ऐसे युवक भी पकड़े गए जो छिनैती कर भागे थे। पुलिस ने मौके से ही छिनैती का सामान भी बरामद कर लिया।

पकड़े गए सभी आरोपियों से मोहन नगर थाने में पूछताछ की जा रही है। इलाके के लोगों ने इस कार्रवाई को सराहा और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।


यह भी पढ़े - किराए के मकान से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार ,फिल्मी स्टाइल में पुलिस रेड..

यह भी पढ़ेडोंगरगढ़ रोपवे हादसा: मां बम्लेश्वरी रोपवे संचालन समिति पर FIR, बिजली विभाग और कंपनी में टकराव..

👉 ऐसे ही ताजातरीन लोकल खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। आपकी जागरूकता ही हमारी ताकत है!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi