भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। महुआ बीनने गई एक नाबालिग लड़की की लाश नग्न हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी का माहौल है।
घटना रामानुजनगर थाना क्षेत्र की है। शुक्रवार को लड़की महुआ बीनने घर से निकली थी, लेकिन फिर वह लौटकर नहीं आई। परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो शनिवार को उसका शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे, जो किसी बड़ी वारदात की तरफ इशारा कर रहे थे।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में गम और गुस्सा दोनों देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने आशंका जताई है कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस टीम मामले की गहन जांच कर रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए सुराग खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
👉 अगर आप भी ऐसी हर खबर की सच्ची और सबसे तेज़ अपडेट चाहते हैं, तो हमसे जुड़ें। आपकी आवाज़ को हम बनाएंगे सबकी आवाज़।
यह भी पढ़े - जम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों के घर गिराए, गुजरात में 500 घुसपैठिए पकड़े – रातभर चला सर्च ऑपरेशन..
यह भी पढ़े - रायपुर में 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



