भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : NSUI दुर्ग से जुड़े शाशवत पांडेय ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेताओं श्री राहुल गांधी और श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा का समर्थन करते हुए कहा है कि यह केस पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित और बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
शाशवत पांडेय की जानकारी के मुताबिक उन्होंने कहा की - राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे नेता देश के संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए संघर्षरत हैं। उनके खिलाफ खड़ा किया गया नेशनल हेराल्ड केस एक सोची-समझी साजिश है जिसका उद्देश्य कांग्रेस नेतृत्व की छवि को नुकसान पहुंचाना है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, “देश का युवा आज शिक्षा, रोजगार और महंगाई जैसे असली मुद्दों को लेकर परेशान है। लेकिन सरकार इनसे ध्यान भटकाने के लिए CBI और ED जैसी संस्थाओं को हथियार बना रही है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
NSUI दुर्ग ने इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की योजना बनाई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा नेता इस लड़ाई में अपने नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi



