भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : नोयडा , कुत्ते के इलाज को लेकर हुए विवाद में सेक्टर-27 के एक ओयो होटल में ठहरे 38 साल के इंजीनियर ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इंजीनियर अपनी मीमो के साथ होटल में था। अस्पताल से मीमो पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |
हाथरस के रहने वाले थे इंजीनियर
पुलिस के मुताबिक हाथरस के आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला 38 वर्षीय उमेश सिंह गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब अपनी 22 साल की गर्लफ्रेंड के साथ सेक्टर-27 स्थित वेमेशन ओयो होटल पहुंचा था। वहां पर दोनों ने खाना खाया। किसी बात को लेकर दोनों के बीच में कहा सुनी हो गयी |
विज्ञापन
कुत्ते का इलाज देखने पर हुई थी कहासुनी
मृतक की प्रेमिका का दावा है कि जिस समय उमेश ने आत्महत्या की वह वॉशरूम में ही थी। प्रेमिका ने बताया कि दोनों के साथ उनका कुत्ता भी होटल आया था। कुत्ते के इलाज को लेकर प्रेमिका और इंजीनियर की बहस हुई, कुछ ही समय बाद उमेश ने पंखे से फंदा बनाकर अपनी जान ले ली है |
कुत्ते पर दोनों पक्ष का दावा
प्रेमिका का कहना है कि कुत्ता उमेश और उसी के साथ खरीदा था, जब कि मृतक के परिजनों का कहना है कि कुत्ता उनका है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi


