भिलाई स्टील प्लांट से 220 किलो तांबा चोरी करते पकड़ा गया पार्षद, CISF ने रंगेहाथों दबोचा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रिसाली निगम के पार्षद को भिलाई स्टील प्लांट से 220 किलो तांबा चोरी करते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया।

पार्षद परमेश्वर देवदास चोरी के आरोप में गिरफ्तार - भिलाई स्टील प्लांट तांबा चोरी केस
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी पार्षद परमेश्वर देवदास शुक्रवार को भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के भीतर चोरी करके तांबा अपनी कार में भरकर ले जा रहा था। जैसे ही वह बोरिया गेट से बाहर निकलने वाला था, वहां तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उसकी गाड़ी को जांच के लिए रोका।
विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

जांच के दौरान जवानों को गाड़ी के भीतर बड़ी मात्रा में कॉपर वायर मिले। कुल 220 किलो तांबा बरामद हुआ। इस पर जवानों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि पार्षद प्लांट में फर्जी पास के जरिए घुसा था। तुरंत कार्रवाई करते हुए CISF ने आरोपी परमेश्वर देवदास को भट्टी पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन 

सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी वार्ड क्रमांक 35 (नेवई) से पार्षद है। पहले निर्दलीय चुनाव जीतकर कांग्रेस को समर्थन दिया और एमआईसी सदस्य बना। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुआ था।

🙏 ऐसी घटनाओं से जनता की उम्मीदें टूटती हैं। आप भी हमारी लोकल रिपोर्टिंग से जुड़ें और अपने क्षेत्र की सच्ची खबरें आगे पहुँचाएं।

यह भी पढ़े भोपाल में TIT कॉलेज से उठा साज़िश का पर्दाफाश: लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का प्रयास..

यह भी पढ़े - रायपुर में 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi