महंगाई की मार: पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, 8 रुपए बढ़ा टैक्स, जनता में नाराज़गी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : महंगाई के इस दौर में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों ने आम आदमी की परेशानी और बढ़ा दी है।
जहां एक ओर जनता अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तेल के दाम गिरने की खबर से राहत की उम्मीद लगाए बैठी थी, वहीं पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ाकर सबको चौंका दिया।

पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ीं, जनता पर बढ़ा बोझ

जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल पर लेवी 8.02 रुपए बढ़ाकर 78.02 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल पर लेवी 7.01 रुपए बढ़ाकर 77.01 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। अब पेट्रोल की कीमत 254.63 रुपए और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 258.64 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रखी गई है।

विज्ञापन 

स्थानीय लोगों में नाराज़गी है और कई इलाकों में सोशल मीडिया पर विरोध के सुर उठने लगे हैं।

लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की चीज़ें पहले ही महंगी हो चुकी हैं और अब इस फैसले से ट्रांसपोर्ट खर्च और बढ़ जाएगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक यह कीमतें 30 अप्रैल 2025 तक स्थिर रहेंगी। यानी फिलहाल किसी राहत की उम्मीद नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें 15 अप्रैल को घटकर 65 डॉलर प्रति बैरल तक आ गई थीं।

विज्ञापन 


    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस गिरावट को देखते हुए OGRA (पाकिस्तान की ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी) ने पेट्रोल की कीमत में 8.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 96 रुपए तक की कटौती की सिफारिश की थी। साथ ही, लाइट डीजल और केरोसिन की कीमतों में भी क्रमश: 7.21 रुपए की कटौती की मांग रखी गई थी।

लेकिन सरकार ने सिफारिश को नजरअंदाज़ करते हुए टैक्स बढ़ाकर कीमतें जस की तस रखने का फैसला किया है।

सूचना मिलते ही आम लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए, लेकिन वहां भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।
लोगों को समझ नहीं आ रहा कि अंतरराष्ट्रीय रेट गिरने के बावजूद घरेलू स्तर पर कीमतें क्यों नहीं घटाई गईं।

सरकार का तर्क है कि यह कदम राजस्व बढ़ाने के लिए उठाया गया है। हालांकि जनता का कहना है कि इसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ रहा है।

ऐसी खबरें न सिर्फ आर्थिक चिंता बढ़ाती हैं, बल्कि जनता के भरोसे को भी झटका देती हैं।
आम लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार आने वाले दिनों में कोई राहत योजना लाएगी।


यह भी पढ़ेजम्मू-कश्मीर में 6 आतंकियों के घर गिराए, गुजरात में 500 घुसपैठिए पकड़े – रातभर चला सर्च ऑपरेशन..

यह भी पढ़े भोपाल में TIT कॉलेज से उठा साज़िश का पर्दाफाश: लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर गैंगरेप, ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का प्रयास..

यह भी पढ़े - रायपुर में 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की जांच शुरू, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश..


👉 ऐसी ही जरूरी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमें फॉलो करें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi