छत्तीसगढ़ RTE एडमिशन 2025-26: निजी स्कूलों में फ्री प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 8 अप्रैल...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर – शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अंतर्गत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ में जारी है। पहले चरण के ऑनलाइन आवेदन की समयसीमा को बढ़ाकर अब 8 अप्रैल कर दिया गया है। इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 मार्च निर्धारित थी। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अब तक करीब 92,500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश के 6,732 निजी स्कूलों में प्रवेश दिए जाएंगे, जिनमें 51,893 सीटें इस सत्र के लिए आरक्षित की गई हैं।

 केजी-1 और पहली कक्षा में होगा एडमिशन

सत्र 2025-26 के अंतर्गत केजी-वन और कक्षा पहली के लिए एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। 25 अप्रैल तक नोडल अधिकारी आवेदकों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। इसके बाद 1 और 2 मई को लॉटरी के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा।

लॉटरी में चयनित विद्यार्थियों को 5 मई से 30 मई तक चिन्हित स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।

विज्ञापन 

द्वितीय चरण की प्रक्रिया

दूसरे चरण में नए स्कूलों का पंजीकरण, छात्र संख्या की एंट्री और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन का कार्य 2 जून से 16 जून के बीच होगा। इसके बाद छात्र पंजीकरण (आवेदन) की प्रक्रिया 20 जून से 30 जून तक चलेगी।

नोडल अधिकारी 1 जुलाई से 8 जुलाई तक दस्तावेजों की जांच करेंगे। इसके पश्चात 14 और 15 जुलाई को लॉटरी द्वारा सीटों का वितरण होगा।

लॉटरी में चयनित छात्रों का प्रवेश 18 जुलाई से 31 जुलाई तक संबंधित स्कूलों में किया जाएगा।

यह पूरी प्रक्रिया आरटीई के अंतर्गत शत-प्रतिशत पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आयोजित की जा रही है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi