दुर्ग मासूम रेप-हत्या कांड: SIT जांच के लिए 7 सदस्यीय विशेष जांच टीम का गठन , विधायक रिकेश सेन के प्रयास से आरोपी को सजा दिलाने सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों की टीम लड़ेगी केस ,आरोपी को फांसी तक पहुंचाने की मुहिम...

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 अप्रैल 2025 को एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। दुर्ग एसपी ने इस जघन्य अपराध की जांच के लिए 7 सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। यह टीम तेजी से जांच कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश करेगी, ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

घटना ओम नगर उरला में हुई, जहां बच्ची को उसके चाचा ने कन्या भोज के दौरान अगवा कर लिया। आरोपी उसे अपने घर की ऊपरी मंजिल पर ले गया और वहां उसने मासूम का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। उसने बच्ची को नोचा, सिगरेट से जलाया और उसकी हत्या कर शव को कार की पिछली सीट पर फेंक दिया। उस वक्त नीचे उसकी मां कन्याओं का पूजन कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

SIT का नेतृत्व एएसपी पद्मश्री तंवर करेंगी। टीम में मोहन नगर थाना प्रभारी शिव प्रसाद चंद्रा, महिला थाना प्रभारी श्रद्धा पाठक सहित सात अधिकारी शामिल हैं। यह टीम हर साक्ष्य जुटाकर जल्द चार्जशीट तैयार करेगी और कोर्ट से फांसी की सजा की मांग करेगी।

वहीं, पीड़ित पक्ष की मदद के लिए सुप्रीम कोर्ट के 5 वकीलों की टीम केस लड़ेगी। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वकील राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में यह टीम जनसहयोग से खर्च वहन करेगी। उनका लक्ष्य है कि आरोपी को फांसी तक पहुंचाया जाए। सरकार भी पीड़ित परिवार को सहायता देगी।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi