भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुश्मन देश का हमला हुआ तो कैसे बचेंगे दुर्गवासी? इसी की होगी प्रैक्टिस, पूरे शहर में सायरन गूंजेगा और ब्लैकआउट भी किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 7 मई को एक खास मॉक ड्रिल होने जा रही है। इस मॉक ड्रिल का मकसद है- अगर दुश्मन देश की ओर से हवाई हमला हो जाए, तो आम लोग खुद को कैसे बचाएं। इसके लिए पूरे जिले में अलर्ट बजाया जाएगा, ब्लैकआउट किया जाएगा और सुरक्षा की तैयारी का अभ्यास होगा।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
यह अभ्यास केंद्र सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। देश के 244 जिलों में यह मॉक ड्रिल एक साथ आयोजित होगी, जिसमें दुर्ग भी शामिल है। दुर्ग जिला प्रशासन जल्द ही इस अभ्यास से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करेगा।
पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच यह तैयारी बेहद अहम मानी जा रही है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान गई। इसके बाद से केंद्र सरकार अलर्ट मोड में है और युद्ध जैसी स्थिति में सुरक्षा की तैयारी कर रही है।
क्या-क्या होगा इस मॉक ड्रिल में?
– पूरे शहर में सायरन बजाए जाएंगे, जिससे हवाई हमले की चेतावनी दी जाएगी।
– इंडियन एयर फोर्स से हॉटलाइन और रेडियो से संपर्क की प्रैक्टिस होगी।
– कंट्रोल रूम और शैडो कंट्रोल रूम एक्टिव होंगे।
– आम लोगों और छात्रों को बताया जाएगा कि खतरे की स्थिति में कैसे खुद को सुरक्षित रखें।
– ब्लैकआउट की व्यवस्था की जाएगी, जिसमें सभी लाइटें बंद की जाएंगी।
– बंकरों की सफाई और उपयोग की तैयारी भी की जाएगी।
– रेस्क्यू ऑपरेशन, फायर ब्रिगेड, वार्डन और सिविल डिफेंस टीमों की तैयारियों का भी परीक्षण किया जाएगा।
– लोगों को सुरक्षित जगहों पर निकालने की योजना पर अभ्यास किया जाएगा।
विज्ञापन
1971 के बाद देश में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी सिविल डिफेंस ड्रिल हो रही है। उस वक्त भारत-पाक युद्ध के दौरान यह अभ्यास किया गया था। अब एक बार फिर खतरे के साए में देश खुद को मजबूत करने की कोशिश में जुटा है।
जुड़िए इस तैयारी से, क्योंकि सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।
दुश्मन के हर इरादे को नाकाम करने के लिए हमें तैयार रहना होगा — हर एक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi