भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 1 जून से बदल जाएगी आपकी जिंदगी की रफ्तार, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
जैसे ही मई का महीना खत्म होने को आया है, वैसे ही लोगों की नजरें जून की शुरुआत पर टिक गई हैं। 1 जून से कई बड़े नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो आम आदमी की जेब से लेकर रोजमर्रा की सुविधाओं तक को प्रभावित करेंगे।
EPFO 3.0 का नया रूप
सरकार 1 जून से EPFO का नया वर्जन EPFO 3.0 लॉन्च करने जा रही है। इससे 9 करोड़ से ज्यादा लोगों को सीधे फायदा मिलेगा। अब EPF का पैसा एटीएम से निकालना और भी आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
LPG और CNG की कीमतों में बदलाव
हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा होती है। इस बार भी 1 जून को LPG और CNG की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा।
UPI पेमेंट सिस्टम और होगा तेज
UPI से लेनदेन करने वालों के लिए भी बदलाव है। 16 जून से नया सिस्टम लागू होगा, लेकिन इसकी तैयारी 1 जून से ही शुरू हो जाएगी। NPCI ने बैंकों को ट्रांजैक्शन रिस्पॉन्स टाइम 30 सेकंड से घटाकर 15 सेकंड करने का निर्देश दिया है।
GST इनवॉइस में नया नियम
1 जून से GSTN सिस्टम में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब इनवॉइस नंबर में upper और lowercase का फर्क नहीं होगा। यानी ABC और abc दोनों को एक जैसा माना जाएगा।
Kotak Mahindra Bank के क्रेडिट कार्ड नियम सख्त
1 जून से कोटक महिंद्रा बैंक नए चार्ज स्ट्रक्चर लागू करेगा। ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% जुर्माना लगेगा (450 से 5,000 रुपये तक)। यूटिलिटी बिल, एजुकेशन और फ्यूल पर भी अतिरिक्त चार्ज लगेंगे।
LPG सिलेंडर की नई कीमतों पर नजरें टिकीं
हर महीने की तरह इस बार भी 1 जून को LPG की कीमतों में बदलाव होगा। उपभोक्ताओं को मई में राहत मिली थी, इस बार भी वो यही उम्मीद कर रहे हैं।
आधार अपडेट की आखिरी फ्री डेट 14 जून
अगर आपने अभी तक अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है, तो 14 जून तक का समय है। इसके बाद आपको 50 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
HDFC, Axis, ICICI और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक जून से FD की ब्याज दरों में कटौती करने वाले हैं। यह बदलाव RBI की रेपो रेट में कटौती के चलते किया जा रहा है।
होम और व्हीकल लोन की राहत की उम्मीद
4 से 6 जून के बीच RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होनी है। लोगों को उम्मीद है कि ब्याज दरों में कटौती हो सकती है, जिससे EMI का बोझ हल्का होगा।
क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड बेनिफिट में कटौती
Kotak, Axis और HDFC बैंक अपने कार्ड्स के रिवॉर्ड बेनिफिट्स में बड़े बदलाव कर रहे हैं। कई ट्रांजैक्शन पर अब रिवॉर्ड नहीं मिलेंगे, जैसे- यूटिलिटी, रेंट, फ्यूल आदि। कुछ कार्ड्स के लिए खरीदारी की लिमिट जोड़ दी गई है।
SEBI का नया कटऑफ टाइम
1 जून से SEBI ने ओवरनाइट फंड्स में निवेश के कटऑफ टाइम बदल दिए हैं। ऑफलाइन आवेदन 3 बजे तक और ऑनलाइन शाम 7 बजे तक स्वीकार होंगे। इसके बाद अगले दिन का NAV लागू होगा।
यह भी
पढ़े - RBI का नया नियम: अब 10 साल के बच्चे खुद खोल सकेंगे बैंक
अकाउंट,
जानिए
पूरी जानकारी
यह भी पढ़े - ATM
और UPI से अब PF
का पैसा निकलना हुआ आसन : तुरंत 1
लाख तक की निकासी संभव.
यह भी पढ़े - 1 रुपये का नोट अभी भी बाजार में क्यों चलता है? जानिए इसका हैरान करने वाला कारण!
यह भी पढ़े - कर्ज में डूबे हैं? इन आसान उपायों से पाएं राहत, फिर से मिलेगी आर्थिक आज़ादी
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



