भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भारत ने आखिरकार पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए जवाबी हमला किया है। मंगलवार आधी रात के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में घुसकर एयर स्ट्राइक की।
मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन एयरफोर्स ने सात शहरों में फैले नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद की गई और इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया है।
विज्ञापन
'ऑपरेशन सिंदूर' नाम उन शहीदों की पत्नियों को समर्पित किया गया है, जिनके पति 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए थे।
पाकिस्तानी सेना के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने पुष्टि की कि भारत ने कुल 24 मिसाइलें दागीं। वहीं, समाचार एजेंसी ANI के सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी रात ऑपरेशन सिंदूर की निगरानी की।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
पाकिस्तान की सरकार और मीडिया के तीन विरोधाभासी बयान
-
रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने जियो टीवी से कहा कि भारत ने अपनी हवाई सीमा से मिसाइलें दागीं, जो पाकिस्तान के नागरिक इलाकों में गिरीं।
-
पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि उनकी सेना ने 6 भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया, जिनमें 3 राफेल, 2 मिग-29 और 1 सुखोई शामिल है। साथ ही भारत की कुछ चेकपोस्ट भी तबाह कर दी गईं।
-
पाकिस्तान ने हमलों की जगह और हताहतों की संख्या को लेकर अलग-अलग बयान दिए। रात 2 बजे कहा गया कि 5 जगहों पर हमले हुए और 3 लोग मारे गए। बाद में सुबह 5 बजे ISPR प्रमुख ने बताया कि 6 स्थानों पर 24 मिसाइलें दागी गईं, जिसमें 8 नागरिकों की मौत हुई, 35 घायल हुए और 2 लापता हैं।
भारत की ओर से सफाई: आतंकियों को ही बनाया गया निशाना
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि यह स्ट्राइक केवल आतंकी अड्डों को खत्म करने के लिए की गई थी और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। सूत्रों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी केंद्र ही टारगेट किए गए थे।
पहलगाम हमला: 26 पर्यटकों की धर्म पूछकर हत्या, TRF ने ली थी जिम्मेदारी, फिर पलटा
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बड़े आतंकी हमले में 26 पर्यटकों को मार डाला गया था, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी। लश्कर समर्थित ग्रुप 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन बाद में इससे इनकार कर दिया।
अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया: यह शर्मनाक है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले को लेकर कहा, "यह बेहद शर्मनाक है। लगता है कि सभी को पहले से पता था कि कुछ बड़ा होने वाला है। ये दोनों देश वर्षों से संघर्ष में हैं। उम्मीद है कि यह सब जल्द खत्म होगा।"
'ऑपरेशन सिंदूर'—एक करारा जवाब और शहीदों की विधवाओं को श्रद्धांजलि
22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने सिर्फ पुरुष पर्यटकों को गोली मारी थी, जिससे कई महिलाओं ने अपने पति खो दिए। इन्हीं शहीदों की स्मृति और उनकी पत्नियों के सम्मान में इस सैन्य कार्रवाई का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से
जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi




