भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शनिवार रात छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बाइक सवार तीन युवक हार्वेस्टर से जा भिड़े, और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया।
घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र के मिशन चौक-पिहरीद मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। बताया जा रहा है कि हार्वेस्टर चालक ने मशीन से लगे कटर को हटाया ही नहीं था और वह यूं ही सड़क से होकर रिहायशी इलाके में निकल रहा था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
रात के अंधेरे में मिशन चौक से पिहरीद की ओर जा रहे तीनों बाइक सवार युवक हार्वेस्टर से आमने-सामने टकरा गए। टक्कर में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मालखरौदा थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मरने वाले तीनों युवक ग्राम सतगढ़ के रहने वाले थे। उनकी पहचान नागेश्वर पिता दाऊलाल, शेर सिंह पिता परदेशी और एक अन्य युवक के रूप में हुई है।
हादसे की भयावहता इतनी थी कि तीनों के अंग बिखर गए। एक युवक का सिर शरीर से अलग मिला। घटना के बाद से हार्वेस्टर चालक मौके से फरार है।
गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने रात में थाने पहुंचकर हंगामा किया।
और रविवार सुबह सक्ती में चक्काजाम कर दिया, जिससे छपोरा, जैजैपुर और सक्ती का मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है। इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से सदमे में है।
यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..
यह भी पढ़े - मंडप में मंगलसूत्र पहनाते ही 25 वर्षीय दूल्हे की दर्दनाक मौत ! चंद मिनट के लिए सुहागन बनी दुल्हन सदमे में
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



