CG ब्रेकिंग : शराब घोटाले पर बड़ा एक्शन: ACB-EOW की 5 जिलों में ताबड़तोड़ रेड, 15 से ज्यादा जगहों पर ACB-EOW की दबिश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले पर बड़ा धमाका, एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी!

शनिवार सुबह-सुबह ACB-EOW की टीमों ने प्रदेश के पांच बड़े शहरों में एकसाथ दबिश देकर सनसनी मचा दी। रायपुर, अंबिकापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और जगदलपुर में करीब 15 से ज्यादा जगहों पर छापा मारा गया।

ACB-EOW RAID IMAGE – छत्तीसगढ़ में ACB की छापेमारी, शराब घोटाले की जांच तेज

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी जांच के तहत की गई है। ये सभी ठिकाने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबियों से जुड़े हुए हैं, जो इस मामले में संदेह के घेरे में हैं।

दंतेवाड़ा में कांग्रेस नेता के घर रेड, इलाके में हलचल
दंतेवाड़ा जिले में कांग्रेस नेता राजकुमार तामो के घर पर ACB-EOW की टीम ने दबिश दी है। राजकुमार तामो को कवासी लखमा का खास माना जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, छापे की जानकारी मिलते ही इलाके में खलबली मच गई।

विज्ञापन

सुकमा और अंबिकापुर में भी एक्शन, कपड़ा व्यवसायी के ठिकानों पर छापा

सुकमा जिले में चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई, जिनमें जिला मुख्यालय के तीन और तोंगपाल का एक ठिकाना शामिल है। वहीं अंबिकापुर में कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी फर्म 'धजाराम-विनोद कुमार' पर भी रेड पड़ी।

फर्म के संचालकों मुकेश अग्रवाल और विनोद अग्रवाल पर पहले से ही DMF घोटाले में केस दर्ज है। इन पर पहले भी ED और आयकर विभाग कार्रवाई कर चुके हैं।

और भी खुलेंगे घोटाले के राज!
ACB की टीमें दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारियां इकट्ठा कर रही हैं। बताया जा रहा है कि घोटाले का नेटवर्क काफी बड़ा है और आने वाले दिनों में कई और नाम सामने आ सकते हैं।

क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?
ED की जांच के मुताबिक, 2019 से 2022 के बीच सरकारी शराब दुकानों से नकली होलोग्राम लगाकर अवैध शराब बेची गई। इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ।

विज्ञापन

इस मामले में IAS अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। ED ने 2000 करोड़ से ज्यादा के घोटाले की बात कहते हुए FIR दर्ज की थी, जिसकी जांच अब ACB-EOW कर रही है।

यह भी पढ़े हर महीने पाए 5000 रूपये पेंशन ! भारत सरकार की इस योजना से 7.65 करोड़ से ज़्यादा लोग ने जुड़कर बनाया रिकॉर्ड , जाने पूरी प्रक्रिया?