AI से आतंकियों की खैर नहीं: गोरखपुर के छात्रों ने बनाई खुद गोली चलाने वाली रायफल, सेना को मिलेगी नई ताक़त!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : यूपी गोरखपुर से उठी तकनीक की आवाज, अब आतंकियों को नहीं मिलेगी छुपने की जगह।

ITM गीडा के छात्रों ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसे सुनकर हर देशभक्त का सीना गर्व से चौड़ा हो जाए। एक ऐसी AI रायफल तैयार की है, जो दुश्मन की तस्वीर मिलते ही बिना किसी सैनिक के आदेश के खुद गोलियां बरसाएगी।

छात्रों ने दिखाया देश के लिए जज़्बा

ITM गोरखपुर के बी.टेक (AI एंड ML) विभाग के छात्र अंशित श्रीवास्तव, आदर्श कुमार, अभिजीत पांडेय, सत्यम सैनी और आयुष पांडेय ने मिलकर 'एंटी टेररिस्ट AI गन' का प्रोटोटाइप तैयार किया है। टीम लीडर अंशित ने बताया कि कश्मीर में आतंकियों की कायराना हरकतों के बाद हमने यह ठाना कि अब तकनीक से ही जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन

AI माइंड से चलती है यह रायफल

यह गन किसी भी टारगेट को पहचानते ही अपने आप फायर कर देती है। इसमें लगे डेटा कैमरे से संदिग्ध व्यक्ति की इमेज को तुरंत डेटाबेस से मिलाया जाता है। जैसे ही पुष्टि होती है, यह गन तुरंत फायर कर देती है। छात्र आयुष पांडेय ने बताया कि कोई भी सिग्नल जैमर इसे बाधित नहीं कर सकता क्योंकि इसका खुद का आर्टिफिशियल माइंड है।

सीमा पर जवानों को मिलेगी मजबूती
सत्यम सैनी और अभिजीत पांडेय ने बताया कि यह तकनीक सैनिकों की सुरक्षा और मारक क्षमता को जबरदस्त मजबूती देगी। खासकर सीमा पर तैनात जवानों के लिए यह गन एक वरदान साबित हो सकती है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

संस्थान में खुशी की लहर

ITM के निदेशक डॉ. एनके सिंह ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह तकनीक देश की सुरक्षा में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। संस्थान में बनी इनोवेशन लैब छात्रों को निरंतर नए प्रयोग करने का अवसर देती है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK