भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अंबिकापुर से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। एक युवा बस कारोबारी को स्कूटी स्टार्ट करते वक्त अचानक हार्ट अटैक आया और वो वहीं गिर पड़े। सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। इस दर्दनाक हादसे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के संगम चौक की है। शुक्रवार शाम इंद्रजीत सिंह बाबरा उर्फ सन्नी (35), जो ओल्ड बाबरा बस के संचालक थे, अपनी स्कूटी स्टार्ट करने पहुंचे थे। तभी उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वो स्कूटी समेत नीचे गिर पड़े।
विज्ञापन
CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि इंद्रजीत स्कूटी स्टार्ट कर रहे हैं, तभी हार्ट अटैक आता है और वो धड़ाम से ज़मीन पर गिर जाते हैं। कुछ देर तक वो सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन आसपास खड़े लोगों ने बस देखा, किसी ने मदद नहीं की।
परिवार में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर मदद मिलती, तो शायद जान बच सकती थी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इंद्रजीत को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्हें पहले से हार्ट की कोई दिक्कत थी या नहीं। परिजन भी गहरे सदमे में हैं।
यह भी पढ़े - CG : 6 मई तक आंधी-तूफान का खतरा! तेज़ हवाओं-ओलों ने बर्बाद की 500 एकड़ फसल, किसानों की मेहनत पर पानी..
यह भी पढ़े - दुर्ग में बारात से लौट रहे युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



