भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष ने एशियाई ट्रैक पर लहराया तिरंगा, कांस्य के साथ गढ़ा नया इतिहास
"मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके हौसलों में उड़ान होती है…" – इस पंक्ति को सच कर दिखाया है जशपुर के छोटे से गांव घुईटांगर के बेटे अनिमेष कुजूर ने।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
21 वर्षीय अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में हुई 26वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर फाइनल में कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ ही नहीं, पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहुंचा पोडियम तक
अनिमेष ने 200 मीटर की रेस 20.32 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले उन्होंने इसी साल 20.40 सेकंड का समय दर्ज किया था। जापान के तोवा उजावा ने 20.12 सेकंड में गोल्ड और सऊदी अरब के अब्दुलअजीज अताफी ने 20.31 सेकंड में सिल्वर जीता।
पुलिस परिवार से हैं ताल्लुक
अनिमेष के पिता अमृत कुजूर बलौदा बाजार में ट्रैफिक डीएसपी हैं, जबकि मां एसपी ऑफिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। अनिमेष ने सैनिक स्कूल अंबिकापुर से पढ़ाई की और उनके छोटे भाई अनिकेत रायपुर में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहे हैं।
रायपुर की गलियों में हुई थी शुरुआत
अनिमेष की शुरुआती ट्रेनिंग रायपुर के रविशंकर यूनिवर्सिटी में कोच दिनेश टांडी की निगरानी में हुई। वो अपने मौसा-मौसी समीर और अनिमा कुजूर के घर रहकर लगातार प्रैक्टिस करते थे।
विज्ञापन
2023 में रिलायंस के कोच मार्टिन ओबियंस ने अनिमेष की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें ओडिशा ले गए। वहां अनिमेष ने खुद को निखारने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिन-रात की मेहनत ने आज उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया।
ओडिशा के CM ने जताई खुशी
ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने भी अनिमेष की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “दक्षिण कोरिया में 200 मीटर दौड़ में कांस्य जीतने और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने पर अनिमेष को बधाई। उनकी सफलता पूरे देश के लिए गर्व की बात है।”
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



