भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : एशिया में कोरोना की वापसी, भारत में भी दस्तक
सिंगापुर, थाईलैंड और हॉन्गकॉन्ग जैसे देशों में एक बार फिर कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। अब भारत में भी इसका असर दिखने लगा है। मुंबई से दो मौतों की खबर ने चिंता बढ़ा दी है।
🦠 सिंगापुर में 3-4 दिन के फ्लू जैसा कोरोना, लेकिन केस तेजी से बढ़े
सिंगापुर सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, 27 अप्रैल से 3 मई के बीच कोरोना केस 14,200 तक पहुंच गए, जो पिछले हफ्ते 11,100 थे। अस्पतालों में मरीजों की संख्या 102 से बढ़कर 133 हो गई। हालांकि वहां की कम्युनिकेबल डिजीजेज एजेंसी का कहना है कि ये वैरिएंट गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
आंग मो कियो इलाके में रहने वाली गीतांजलि श्रीवास्तव कहती हैं, "यहां केस तो बढ़े हैं, लेकिन कोई पैनिक नहीं है। लोग मास्क पहन रहे हैं और सामान्य ज़िंदगी जी रहे हैं। पिछली बार जैसी डरावनी स्थिति नहीं है।"
थॉमसन के विकास कुमार बताते हैं कि उन्होंने मीडिया के जरिए ही केस बढ़ने की खबर सुनी है। "सरकार ने कोई हेल्थ एडवाइजरी जारी नहीं की है, और न ही लोगों की दिनचर्या में कोई बदलाव आया है।"
📊 थाईलैंड में एक हफ्ते में केस दोगुने, लेकिन पैनिक की जरूरत नहीं
थाईलैंड में 11 से 17 मई के बीच 33,030 केस दर्ज किए गए। पिछले हफ्ते ये संख्या 16 हजार थी। सबसे ज्यादा 6,290 केस बैंकॉक में सामने आए।
हालांकि हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा है कि हालात काबू में हैं, लेकिन मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. थीरा वोराटनारट ने चेतावनी दी है कि लगातार 11 हफ्तों से केस बढ़ रहे हैं।
बैंकॉक के सिलोम इलाके में रहने वाले अयमान नासिर ने बताया, "स्कूल और बाजार सामान्य रूप से खुले हैं। सरकार ने घबराने को मना किया है।"
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
🧬 हॉन्गकॉन्ग में भी बढ़े केस, 18 मौतें दर्ज
हॉन्गकॉन्ग में 15 मई को जारी रिपोर्ट में बताया गया कि 1,042 केस पॉजिटिव मिले हैं और 18 लोगों की जान गई है। इससे पहले हफ्ते 972 केस मिले थे।
🇮🇳 भारत में अब तक 257 एक्टिव केस, लेकिन डरने की जरूरत नहीं
भारत में 12 से 18 मई के बीच 164 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 257 एक्टिव केस हैं। इनमें से ज्यादातर मामले केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से हैं।
दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार का कहना है, "ज्यादातर लोग वैक्सीनेटेड हैं, घबराने की जरूरत नहीं है। अगर लक्षण दिखें तो खुद को आइसोलेट करें।"
📍 राज्यों के आंकड़े क्या कहते हैं?
-
केरल: 95 एक्टिव केस, 69 नए
-
तमिलनाडु: 66 एक्टिव केस, दोगुना इज़ाफा
-
महाराष्ट्र: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 56, लेकिन राज्य सरकार के अनुसार 106 केस हैं।
राज्य सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं और 52 हल्के लक्षणों के साथ घर पर इलाज करवा रहे हैं।
📢 जागरूक रहें, लेकिन घबराएं नहीं
कोरोना फिर से दरवाज़े पर है, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। सावधानी बरतें, मास्क पहनें और लक्षण दिखें तो खुद को आइसोलेट करें।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



