भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) भिलाई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने समाज में बदनामी से टूटकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद वे मानसिक रूप से बुरी तरह टूट चुके थे।
घटना छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन की है, जहां कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक में पदस्थ डॉ. बी. राठौर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। डॉक्टर दो दिन पहले ही भिलाई पहुंचे थे और अपने मामा ससुर के घर में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया। मृतक डॉक्टर दुर्ग के रहने वाले थे और उनकी पत्नी सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि डॉक्टर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने 3-4 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। यह भी खुलासा हुआ है कि वीडियो वायरल होने के बाद गांव में एक सामाजिक बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
स्थानीय जानकारी के मुताबिक, युवती ने उस बैठक में डॉक्टर पर रेप और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि डॉक्टर का एक निजी वीडियो गांव के ही कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद गांव में भारी सामाजिक दबाव बना और डॉक्टर मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुके थे।
यह भी पढ़े - कहीं कोई आपके आधार का तो नहीं कर रहा गलत इस्तेमाल? 2 मिनट में घर बैठे ऐसे करें चेक..
यह भी पढ़े - सिर्फ बचत से नहीं बनेगी पूंजी! महंगाई से जंग जीतनी है तो समझिए निवेश का सही मतलब..
यह भी पढ़े - मंडप में मंगलसूत्र पहनाते ही 25 वर्षीय दूल्हे की दर्दनाक मौत ! चंद मिनट के लिए सुहागन बनी दुल्हन सदमे में
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



