भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बालोद जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तांदुला जलाशय में मछली पकड़ने गए एक मछुआरे की नाव आंधी-तूफान में पलट गई थी। लापता मछुआरे का शव 36 घंटे बाद शनिवार सुबह पानी में तैरता मिला।
घटना बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम बोरिद की है। यहां के निवासी 40 वर्षीय सोमन कुमार निषाद गुरुवार को तांदुला जलाशय के खल्लारी क्षेत्र में मछली पकड़ने गए थे। लेकिन शाम होते-होते मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं के साथ जलाशय में करीब चार फीट ऊंची लहरें उठीं और सोमन की नाव पलट गई।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू हुई।
शुक्रवार सुबह से ही SDRF, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर सर्च अभियान चलाया। करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में तलाश की गई। स्थानीय मछुआरों ने भी जाल की मदद से ढूंढने की कोशिश की, लेकिन पहले दिन सफलता नहीं मिली।
शनिवार सुबह ग्रामीणों को बोरिद किनारे से करीब 2 किलोमीटर दूर पानी में एक शव तैरता दिखाई दिया।
पुलिस और SDRF की टीम ने शव को बाहर निकाला। पहचान की पुष्टि होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि जहां शव मिला, वहीं से महज 100 मीटर की दूरी पर नाव पलटी थी।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर बहकर आ चुकी थी नाव और जाल, जिन्हें परिजनों ने पहचान लिया।
एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद जब टीम पहुंची, तो नाव और मछली पकड़ने वाला जाल किनारे लग चुके थे। इससे परिजनों को अनहोनी की आशंका और गहरा गई थी।
इलाके के लोगों ने प्रशासन से जलाशय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सोमन निषाद अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जिसके बाद शनिवार दोपहर 12 बजे उनके गृहग्राम बोरिद (गुजरा) में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
🙏 ऐसी घटनाएं हर किसी को झकझोर देती हैं। जुड़े रहिए हमारे साथ, हम आपको आपके अपने गांव-कस्बे की हर खबर सबसे पहले और सही रूप में पहुंचाते रहेंगे
यह भी पढ़े - CG : 6 मई तक आंधी-तूफान का खतरा! तेज़ हवाओं-ओलों ने बर्बाद की 500 एकड़ फसल, किसानों की मेहनत पर पानी..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



