CG : शारीरिक संबंध से इनकार पर पत्नी की पत्थर मारकर हत्या , हैवान पति हुआ गिरफ्तार..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) बलरामपुर ज़िले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक पति ने महज़ इस बात पर अपनी पत्नी की जान ले ली कि उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया।

बलरामपुर की सेरेंगाजोभी गांव में पत्नी की हत्या, पत्थर से वार कर मारा

यह दर्दनाक वारदात कुसमी थाना क्षेत्र के सेरेंगाजोभी गांव की है। जानकारी के अनुसार, 7 मई की रात करीब 11:30 बजे पहाड़ी कोरवा समाज से ताल्लुक रखने वाले बबुआ ने अपनी पत्नी ढिलो बाई से संबंध बनाने की मांग की।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पत्नी ने जब इनकार किया, तो बबुआ का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पहले तो उसने लात-घूंसे बरसाए, लेकिन इसी से उसका मन नहीं भरा। उसने नजदीक पड़ा पत्थर उठाकर पत्नी के सिर और छाती पर जोरदार वार कर दिया।

पत्थर लगने से ढिलो बाई ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पीड़िता के पिता सुखदेव ने तत्काल कुसमी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी पति को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान बबुआ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे 8 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी नाराज़गी है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK