भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगलों में मौत के सन्नाटे के बीच बजा जश्न का ढोल, जब जवानों ने 10 करोड़ के इनामी नक्सली बसवा राजू को मार गिराया।
इस बड़ी सफलता के बाद सुरक्षाबलों ने लाशों के सामने ही जंगल में नाच-गाकर और रंग-गुलाल उड़ाकर जीत का उत्सव मनाया। घर लौटने पर परिजनों ने जवानों की आरती उतारी। नारायणपुर शहर में आतिशबाजी हुई, पटाखे फोड़े गए।
विज्ञापन
इस भीषण ऑपरेशन में जवानों ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए —
AK-47, SLR, इंसास राइफल, रॉकेट लॉन्चर और भारी गोला-बारूद भी जब्त किया गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
बसवा राजू उर्फ नम्बाला केशव राव आंध्र प्रदेश का रहने वाला था और बीटेक तक पढ़ाई कर चुका था। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाला ये इंजीनियर, नक्सली विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन में शामिल हो गया और पोलित ब्यूरो तक पहुंचा।
बसवा राजू का अलग-अलग राज्यों में 10 नामों से परिचय था – कहीं वासवराज, कहीं राजू, तो कहीं केशव दादा। उसने अबूझमाड़ को अपना नया गढ़ बना लिया था। कुछ समय पहले उसे सुरक्षा कारणों से कर्रेगुट्टा से अबूझमाड़ शिफ्ट किया गया था।
DRG की चार जिलों की सयुंक्त टीम ने 19 मई से ऑपरेशन शुरू किया। तीन दिनों की घेराबंदी के बाद 21 मई को सुबह मुठभेड़ में बसवा राजू ढेर हो गया। खबर फैलते ही जवान शव लेकर लौटे और नारायणपुर में माहौल जश्न में बदल गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



