बड़ी खबर : घुटनों पर आया पाकिस्तान ,भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम पर राज़ी, 12 मई को फिर होगी बात, भारत ने दी चेतावनी- 'अब हमला मतलब युद्ध'

भिलाई की पत्रिका न्यूज़भारत-पाकिस्तान के बीच टकराव के लंबे दौर के बाद बड़ा फैसला, गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई पर लगी रोक। लेकिन भारत ने साफ किया- आतंकवाद पर समझौता नहीं होगा।

शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक अहम बातचीत हुई। दोनों देशों ने सीमा पर जारी संघर्ष और गोलीबारी को तत्काल प्रभाव से रोकने का फैसला लिया। यह निर्णय दोनों देशों के DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन्स) के बीच सीधी बातचीत से लिया गया।

भारत पाकिस्तान संघर्षविराम वार्ता 2025 - DGMO मीटिंग और भारत की सख्त चेतावनी

पाकिस्तान की ओर से पहल करते हुए उसके DGMO ने भारतीय DGMO को फोन कॉल किया। बातचीत में दोनों पक्ष संघर्ष विराम पर सहमत हुए। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी कि शनिवार शाम 5 बजे के बाद से दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार की फायरिंग नहीं होगी।

विज्ञापन

इस फैसले के साथ ही 12 मई को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत होगी। हालांकि, भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह समझौता केवल फायरिंग रोकने तक सीमित रहेगा।

भारत का रुख कड़ा, आतंकवाद पर नहीं होगा समझौता
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बयान देते हुए कहा कि भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है और यह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने साफ कर दिया कि भारत किसी भी आतंकी गतिविधि को युद्ध की तरह मानेगा और उसी स्तर का जवाब देगा।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

पाकिस्तान का बयान – शांति की बात लेकिन संप्रभुता से समझौता नहीं
पाकिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कभी भी क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से समझौता नहीं किया और शांति के लिए प्रयास जारी रखे हैं।

भारत की दो टूक चेतावनी – आतंक का जवाब अब युद्ध की तरह
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मोदी सरकार ने कड़ा संदेश दिया है। सरकार का साफ कहना है कि अब अगर कोई आतंकी हमला हुआ तो उसे सीधा युद्ध जैसा माना जाएगा और उसी स्तर पर जवाब दिया जाएगा।सिन्धु नदी पर लिया गया फैसला स्थगित नहीं होगा |

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi