एक मौत ऐसे भी! आकाशीय बिजली गिरने हाथ में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट , युवक की हुई दर्दनाक मौत..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : (छग) धमतरी। कैसे-कैसे रास्तों से आती है मौत, कोई नहीं जानता। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने सबको हिला कर रख दिया।

धमतरी में आकाशीय बिजली से युवक की मौत, मोबाइल ब्लास्ट का दर्दनाक हादसा

यह मामला भटगांव गांव का है, जहां गुरुवार रात को तेज गर्जना के साथ आसमान से गिरी बिजली ने एक युवक की जान ले ली। युवक का मोबाइल ब्लास्ट हुआ और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

जानकारी के मुताबिक, गांव के निवासी रोहित सिन्हा रोज की तरह काम से लौटकर अपने घर पहुंचा था। रात को वह अपने घर के पीछे बाड़ी में चल रहे टाइल्स के काम को देखने गया। तभी अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह इसकी चपेट में आ गया।

बिजली गिरते ही रोहित के हाथ में मौजूद मोबाइल जोरदार धमाके के साथ फट गया और वह ज़मीन पर गिर पड़ा। तेज आवाज़ सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े चले आए।

विज्ञापन

परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से तुरंत एंबुलेंस बुलाई और रोहित को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा है।
स्थानीय लोगों में इस हादसे को लेकर गहरा दुख है। गांव में सन्नाटा है और लोग अब भी इस हादसे को लेकर स्तब्ध हैं।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK