भिलाई में भाईयों की हैवानियत! युवक को बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर पहुँचाया कोमा में!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई शहर के छावनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तीन भाइयों ने मिलकर एक युवक को इस कदर पीटा कि वह जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।

भिलाई में युवक को बेसबॉल बैट से पीटने की घटना, युवक कोमा में पहुँचा

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना 23 मई की रात करीब 8.30 बजे की है। शारदा पारा बैकुंठधाम निवासी ओमप्रकाश टंडन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, उनका भाई मनोज टंडन उस वक्त रिक्शा पारा कैंप-2 में नंदलाल के घर के पास अपने दूसरे भाई ओंकार टंडन के साथ खड़ा था।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इसी दौरान पुरानी रंजिश की बात को लेकर मनोज यादव वहां बेसबॉल बैट लेकर पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। जब बीच-बचाव की कोशिश की गई, तो उसने अपने दोनों भाइयों बादल यादव और बिट्टू यादव को मौके पर बुला लिया।

फिर तीनों ने मिलकर मनोज टंडन पर हमला बोल दिया। मनोज यादव ने अपने पास रखे बेसबॉल बैट से युवक के सिर पर जानलेवा वार कर दिया। हमले से मनोज टंडन मौके पर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सुपेला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे कोमा में बताया।

विज्ञापन

इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराज़गी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

छावनी पुलिस ने इस मामले में आरोपी मनोज यादव, बादल यादव और बिट्टू यादव के खिलाफ धारा 109, 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK