भिलाई में चाकूबाजी के बाद आगजनी की सनसनी: आरोपी पक्ष के घर में डीजल डालकर जलाने का प्रयास, सुपेला पुलिस ने 12 को दबोचा..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ भिलाई में खून-खौलाने वाली वारदात, घर में सो रहे परिजनों को जलाने की साजिश!

भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के बाद हालात बेकाबू हो गए। घायल युवक की हालत गंभीर है और इस वारदात से गुस्साए दूसरे पक्ष के दर्जनभर युवक हथियारों और डीजल लेकर आरोपी पक्ष के घर पहुंच गए।

भिलाई सुपेला में चाकूबाजी और डीजल से आग लगाने की कोशिश के बाद पुलिस कार्रवाई की तस्वीर

रात के सन्नाटे में हमला, मकसद था जिंदा जलाना

30 अप्रैल की रात करीब 11:45 बजे संजू तिवारी अपने बच्चों संग सो रही थीं। तभी अचानक उन्हें डीजल की तेज़ बदबू आई और बाहर से शोरगुल सुनाई दिया। हड़बड़ाकर बाहर निकलीं तो मोहल्ले की सीमा साहनी और जितेंद्र यादव भी बाहर थे।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

सभी ने देखा कि करीब एक दर्जन युवक – जिनमें अनीस यादव उर्फ बाबू, सोनू यादव उर्फ देव जैसे नाम शामिल थे – हाथों में धारदार चाकू, गुप्ती, चापड़ लहराते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डीजल के डिब्बे और आग लगाने का सामान भी उनके पास था।

जिंदा जलाने की धमकी, मोहल्ले वालों की होशियारी से बची जान
आरोपियों ने साफ कहा – “राहुल भाई को तुमने मारा है, अब हम तुम्हें जलाकर खत्म करेंगे।” उन्होंने राजा उर्फ बिल्ली के घर पर डीजल डाला और आग लगाने की कोशिश की। लेकिन मोहल्ले वालों के बाहर आ जाने से आरोपी भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर नाराज़गी है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सुपेला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ़्तार
महिला संजू तिवारी की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 0503/25 के तहत केस दर्ज किया। धारा 25-ARM, 27-ARM, 190-BNS, 191(3)-BNS, 326(g)-BNS, 62-BNS के तहत मामला दर्ज हुआ।

विज्ञापन

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बजरंगी सिंह, दिलीप उर्फ टकला, अनीश यादव उर्फ बाबू, सोनू यादव उर्फ देव और आठ नाबालिगों सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।

हमलावर भी पुलिस की पकड़ में
चाकूबाजी के आरोपी रोहित तिवारी और सरोज साहनी को पहले ही 1 मई को गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़े - छग में मेरठ जैसा कांड: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर को मिलने बुलाकर युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर की मंगेतर की हत्या की, 6 मई को होनी थी शादी..

यह भी पढ़े दुर्ग : पुराने वाहनों के लिए HSRP लगवाना ज़रूरी, 2 से 5 मई तक लगेगा खास शिविर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi