Bhilai में शादी की सुबह दुल्हन ने की खुदकुशी, बलिया से आया था परिवार ,बाथरूम में मिली झूलती मिली युवती की लाश..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़भिलाई। एक दर्दनाक घटना में बलिया से भिलाई आए एक परिवार की बेटी ने शादी वाले दिन ही खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह भिलाई के पावर हाउस इलाके में स्थित एक लॉज के कमरे में युवती का शव फंदे पर लटका मिला।

Bhilai Lodge Suicide | शादी से पहले भिलाई के लॉज में फांसी पर झूली दुल्हन

बताया जा रहा है कि उसी दिन उसकी शादी थी और पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

छावनी सीएसपी हरिश पाटिल के मुताबिक, शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पावर हाउस क्षेत्र के आधुनिक लॉज में एक युवती ने खुदकुशी कर ली है। 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची। शुरुआती जांच में मृतका की पहचान पूजा कुमारी के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली थी। पूजा की शादी भिलाई में तय हुई थी और उसका परिवार कई रिश्तेदारों के साथ आधुनिक लॉज में दो दिन से ठहरा हुआ था।

सीएसपी पाटिल ने बताया कि परिवार ने शादी की सभी पूर्व रस्में पूरी कर ली थीं। हल्दी से लेकर तेल-माटी तक की विधियां सम्पन्न हो चुकी थीं। शुक्रवार को विवाह होना था, लेकिन उसी दिन पूजा ने लॉज के कमरे में स्थित बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और परिजनों से भी इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है।इस घटना से परिवार गहरे सदमे में है | फिलहाल पुलिस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।