भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा एक जिम ट्रेनर प्रेमिका के जाने से इस कदर टूट गया कि उसने खुद की जिंदगी ही खत्म कर ली।
दुर्ग जिले के भिलाई स्थित स्मृति नगर थाना क्षेत्र की यह घटना लोगों को झकझोर रही है। 30 साल के विकास धनी बीते चार साल से एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहे थे। एक महीने पहले ही युवती असम स्थित अपने घर चली गई थी।
विज्ञापन
26 मई की रात विकास की अपने पापा से आखिरी बार फोन पर बात हुई। उसने सबकुछ ठीक होने की बात कही थी, लेकिन उसके अंदर क्या चल रहा था, ये कोई नहीं समझ पाया।
जब दो दिन तक विकास घर नहीं आया और कॉल उठाना भी बंद कर दिया, तो परिजनों को चिंता हुई। बार-बार फोन करने के बाद जब कोई जवाब नहीं मिला तो वो सीधे उसके फ्लैट पर पहुंचे।
दरवाजा खटखटाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जैसे-तैसे झांककर देखा गया तो अंदर का मंजर दिल दहला देने वाला था। विकास की लाश फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। विकास के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस युवती को भी पूछताछ के लिए असम से बुलाने की तैयारी कर रही है।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



