भिलाई में अवैध व बिना सूचना के रह रहे किराएदारों पर पुलिस ने कसा शिकंजा: 589 की जांच, 144 के लिए गए फिंगर प्रिंट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 🚨 भिलाई में अवैध किराएदारों पर बड़ी कार्रवाई, 589 लोगों की हुई कड़ी जांच

भिलाई के छावनी क्षेत्र में आज सुबह से ही हलचल मच गई जब पुलिस ने अवैध अप्रवासियों और बिना सूचना के रह रहे किराएदारों की धरपकड़ शुरू की।पुलिस की इस चेकिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

भिलाई पुलिस द्वारा अवैध किराएदारों की चेकिंग का दृश्य – POLICE CHECKING IN BHILAI FOR ILLEGAL TENANTS

👉 तीन इलाकों में एकसाथ कार्रवाई

शारदापारा छावनी, के.एल.सी. खुर्सीपार और जोन-3 खुर्सीपार में थाना छावनी की टीम ने एक साथ दबिश दी।
नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में शारदापारा में करीब 200 लोगों के दस्तावेज जांचे गए।
इनमें से 70 व्यक्तियों के फिंगर प्रिंट लिए गए।

विज्ञापन

👉 के.एल.सी. और जोन-3 में भी सख्ती

के.एल.सी. खुर्सीपार में नगर पुलिस अधीक्षक श्री हरीश पाटिल और जोन-3 में उप अधीक्षक श्री हेम प्रकाश नायक की अगुवाई में 389 लोगों की जांच हुई।यहां से 74 लोगों के फिंगर प्रिंट लिए गए।

📌 पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड से आए लोग शामिल
पुलिस को जांच में पता चला कि कई लोग पश्चिम बंगाल, किशनगंज (बिहार) और झारखंड से आकर बिना स्थानीय प्रशासन को सूचना दिए किराए पर रह रहे थे।कई लोग भिलाई इस्पात संयंत्र और अन्य औद्योगिक इकाइयों में ठेका मजदूर के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

👁️‍🗨️ पुलिस का सख्त संदेश
कुल 589 व्यक्तियों की पहचान, दस्तावेज और आधार कार्ड की जांच की गई, जिसमें से 144 के फिंगर प्रिंट लेकर डाटाबेस तैयार किया जा रहा है।इलाके के लोगों ने भी इस अभियान का समर्थन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

📣 दुर्ग पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि
“अपने किराएदारों का पूरा विवरण नजदीकी थाना या चौकी में किराएदार फार्म भरकर अनिवार्य रूप से जमा करें। किसी भी विवाद या अपराध की स्थिति में मकान मालिक को भी उत्तरदायी माना जाएगा।”

यह भी पढ़े - दुर्ग में विवाद के बाद बेरहमी से पिटाई, युवक की दर्दनाक मौत – खदान में काम करने आए बाहरी युवक हिरासत में..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi