भिलाई : 10 साल बाद पकड़ाया 65 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड, भिलाई स्टील प्लांट से 5 हजार किलो के नट उड़ाए थे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 10 साल पुराने 65 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने आखिरकार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी कोई आम नहीं थी—बल्कि पांच ऐसे नट चोरी किए गए थे, जिनका वजन करीब 5 हजार किलो था।

भिलाई स्टील प्लांट चोरी केस में आरोपी की गिरफ्तारी की तस्वीर - Ravi Soni Arrested in Bhilai Steel Plant Theft Case

ये सनसनीखेज मामला 23 जून 2015 का है, जब भिलाई स्टील प्लांट के प्लेट मिल एरिया से इंडस्ट्रियल नट्स चोरी हुए थे। एक नट का वजन 4674 किलोग्राम था और ये बड़े प्लांट्स में लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
https://www.instagram.com/diwijainterio?igsh=MWxibjVqemRlenlzbw==
डीजीएम गहन सेन गुप्ता की शिकायत पर भट्ठी थाने में FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया और जांच शुरू की। चोरी के लिए ट्रक CG 07 AV 2670 का इस्तेमाल हुआ था। आरोपियों ने फर्जी चालान बनाकर संयंत्र में घुसपैठ की और पांचों नट लेकर फरार हो गए।

चार आरोपी—उस्मान बेग, शशिकांत मिश्रा, अंकित तिवारी और जितेंद्र चौहान—पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। लेकिन मुख्य आरोपी रवि सोनी पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था।

विज्ञापन 

रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि रवि सोनी जामुल इलाके में छिपा हुआ है। टीम ने फौरन छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


यह भी पढ़े - लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी : RBI ने घटाया रेपो रेटहोम और कार लोन पर मिलेगी बड़ी राहतजानिए EMI कम होने से कैसे मिलेगा सीधा फायदा...

यह भी पढ़े - RBI का नया नियम: अब 10 साल के बच्चे खुद खोल सकेंगे बैंक अकाउंटजानिए पूरी जानकारी

यह भी पढ़े - ATM और UPI से अब PF का पैसा निकलना हुआ आसन : तुरंत लाख तक की निकासी संभव.


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK