भिलाई में उर्स मेला के चलते 23 और 24 मई 2025 को रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डायवर्जन, NH-53 पर रातभर बदले रहेंगे रूट..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में उर्स मेले को लेकर बड़ा ट्रैफिक अलर्ट जारी किया गया है। NH-53 पर चलने वालों को दो रातों तक रूट बदलकर चलना होगा।

भिलाई NH-53 पर उर्स मेले के कारण वाहनों का डायवर्जन – 23-24 मई 2025

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 23 और 24 मई 2025 को रात 9 बजे से सुबह 8 बजे तक डबरापारा और सिरसा गेट से होकर गुजरने वाले सभी वाहन डायवर्ट किए जाएंगे।

विज्ञापन

➡️ डायवर्जन की वजह:

भिलाई-03 मजार में हर साल की तरह इस बार भी उर्स मेला आयोजित हो रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक को नए रूट से घुमाया जाएगा।

➡️ नया रूट इस प्रकार रहेगा:
भिलाई से रायपुर जाने वाले वाहन अब डबरापारा तिराहा से होते हुए हाथखोज – उमदा – सिरसा गेट चौक होकर रायपुर जाएंगे।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

वहीं, रायपुर से दुर्ग की ओर आने वाले वाहन सिरसा गेट चौक से उमदा – हाथखोज – डबरापारा होते हुए खुर्शीपार की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे।

📢 प्रशासन की अपील:
दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों से अपील की गई है कि यदि अति आवश्यक कार्य न हो तो इस दौरान रायपुर और भिलाई के बीच आने-जाने के लिए वैकल्पिक रूट - रायपुर- अमलेश्वर- मोतीपुर - फुंडा - उतई - भिलाई मार्ग का उपयोग करें।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK