भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में पकड़े गए 54 लाख की ठगी के दो आरोपी, बिहार की नालंदा पुलिस ने लिया रिमांड पर
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से बिहार पुलिस ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो 54 लाख 3 हजार 43 रुपए की ठगी के बाद लंबे समय से फरार चल रहे थे। जैसे ही लोकेशन का पता चला, नालंदा पुलिस ने छापा मार कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के गोड़ीपार गांव के रहने वाले सत्येंद्र कुमार और रितिक कुमार ने कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के किसानों से अनाज के नाम पर ठगी की थी। आरोप है कि इन्होंने 54 लाख से अधिक की रकम ऐंठकर फरार हो गए थे। किसानों ने इस धोखाधड़ी को लेकर कल्याण बिगहा थाने में मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
भिलाई में छिपकर रह रहे थे आरोपी
मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। तभी मुखबिर से खबर मिली कि दोनों आरोपी दुर्ग जिले के भिलाई में वैशाली नगर थाना क्षेत्र में छिपकर रह रहे हैं। जानकारी मिलते ही नालंदा पुलिस की एसआई सुषमा कुमारी ने भिलाई की वैशाली नगर पुलिस से संपर्क किया।
स्थानीय पुलिस की मदद से हुई गिरफ्तारी
वैशाली नगर थाना प्रभारी अमित अंदानी की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें नालंदा पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



