दुर्ग में सुशासन तिहार की समीक्षा बैठक, हजारों शिकायतों का निपटारा – देखें किस क्षेत्र में कितना लंबित..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 👉 दुर्ग में सुशासन तिहार के तहत शिकायतों की समीक्षा, कई मामलों में मिली राहत, कई पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं।

सुशासन तिहार समीक्षा बैठक दुर्ग कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित – प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित

दुर्ग जिले में चल रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा बैठक कल कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी विरेन्द्र सिंह ने की।

विज्ञापन

इस दौरान दुर्ग अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार दुर्ग, जनपद पंचायत दुर्ग और नगर पंचायत उतई के अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने विभागों में प्राप्त आवेदनों की जानकारी साझा की।

बैठक में अपर कलेक्टर ने राशन कार्ड से जुड़े मामलों में पृथक और संयुक्त परिवारों की स्थिति को लेकर ग्राम सभा, ग्राम पंचायत और सचिव के प्रतिवेदन के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही जॉब कार्ड को ऑनलाइन प्रणाली में अपडेट करने की बात भी कही।

ऑनलाइन निराकरण प्रक्रिया की समीक्षा के दौरान कुछ तकनीकी कमियाँ पाई गईं। इस पर श्री सिंह ने जल्द सुधार करने और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि "सुशासन तिहार का मकसद आम जनता की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान है।"

👉 समीक्षा में ये आँकड़े सामने आए:

  • अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग को 785 आवेदन मिले (721 मांग, 64 शिकायत), जिनमें से 670 का निपटारा हो चुका, 115 लंबित।

  • तहसीलदार दुर्ग के पास 2144 आवेदन पहुंचे (1936 मांग, 208 शिकायत), जिनमें से 1058 का समाधान हुआ, 1086 अब भी बाकी।

  • जनपद पंचायत दुर्ग को सबसे ज्यादा 29336 आवेदन मिले (29054 मांग, 282 शिकायत), जिनमें से 27727 निपटाए गए, 1609 अब भी लंबित।

  • नगर पंचायत उतई को 2340 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2278 का निपटारा हो चुका और 62 शेष हैं।

यह भी पढ़े - छग में मेरठ जैसा कांड: शादी से कुछ दिन पहले मंगेतर को मिलने बुलाकर युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर की मंगेतर की हत्या की, 6 मई को होनी थी शादी..

यह भी पढ़े दुर्ग : पुराने वाहनों के लिए HSRP लगवाना ज़रूरी, 2 से 5 मई तक लगेगा खास शिविर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi