भिलाई में सायरन बजते ही अंधेरा छा गया: दुकानें और घरों की बिजली बंद, वाहन बीच सड़क पर रुके; अफसरों ने बताए हवाई हमले से बचने के उपाय..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई -दुर्ग , भारत-पाक तनाव के बीच मंगलवार, 7 मई को दुर्ग जिले में युद्ध जैसी स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। इस दौरान हवाई हमले से कैसे बचा जाए, इसे लेकर दो चरणों में रिहर्सल की गई। पहले चरण में मॉकड्रिल हुई, जबकि दूसरे चरण में पूरे शहर में ब्लैकआउट किया गया।

रिहर्सल की शुरुआत शाम 4 बजे हुई। लगभग डेढ़ घंटे की तैयारी के बाद इसका पहला चरण पूरा किया गया। इसके बाद शाम 7:30 बजे दूसरा चरण शुरू हुआ, जिसमें पूरे शहर में लाइटें बंद कर दी गईं। लोग घरों और दुकानों की बिजली बंद कर अंधेरे का पालन करने लगे। सड़क पर चल रहे वाहन भी अचानक रुक गए और पूरा इलाका अंधकार में डूब गया।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस दौरान कई अधिकारी लोगों को हवाई हमले से बचने के उपाय समझाते नजर आए। देश के 244 क्षेत्रों में यह मॉकड्रिल आयोजित की गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ का दुर्ग-भिलाई क्षेत्र भी शामिल रहा। भिलाई स्टील प्लांट की रणनीतिक महत्ता को देखते हुए पूरे दुर्ग क्षेत्र को सतर्क किया गया था।

विज्ञापन

मॉकड्रिल के पहले चरण में SDRF ने यह प्रदर्शित किया कि आग लगने पर कैसे कार्रवाई की जाए और घायल सैनिकों को किस प्रकार सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाए। इसके साथ ही सिविल डिफेंस की तैयारियों का अभ्यास भी किया गया। पहले चरण के दौरान सूर्या मॉल में पहले ही ब्लैकआउट का पालन किया गया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi