भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में काम कर रहे ठेका श्रमिकों को लेकर अब पुलिस भी सतर्क हो गई है। अवैध घुसपैठियों और अप्रवासी व्यक्तियों की पहचान के लिए SSP दुर्ग विजय अग्रवाल ने सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।
आज पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में SSP विजय अग्रवाल ने भिलाई इस्पात संयंत्र की विभिन्न ट्रेड यूनियनों के साथ अहम बैठक की। बैठक में ठेका श्रमिकों की पहचान को लेकर विशेष चर्चा हुई, जिसमें पुलिस वेरीफिकेशन को अनिवार्य बनाने की बात कही गई।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
अवैध अप्रवासियों की सूचना देने के लिए STF के दो मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं –
📞 9827166418
📞 9479241784
इस बात का भरोसा दिया गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेड यूनियन पदाधिकारी भी सक्रिय हो गए और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की। SSP ने यूनियन को भरोसा दिलाया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और हर समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



