थाने में पत्नी को प्रेमी व बच्चों समेत सौंप दिया आशीर्वाद, पति बोला- दोनों प्यार में हैं तो साथ रहें, पति के त्याग के हो रहे है चर्चे..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़"जब वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ खुश है, तो उसे उसी के साथ रहना चाहिए..."

यूपी , बुलंदशहर में एक पति का ये फैसला अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है। किसी ने ऐसा सोचा भी नहीं था कि प्रेमी संग पत्नी को रंगेहाथों पकड़ने के बाद कोई शख्स ऐसा कदम उठा सकता है।

थाने में पत्नी और उसके प्रेमी को सौंपते वक्त भावुक हुआ पति – बुलंदशहर वायरल खबर

💔 मामला अहमदगढ़ इलाके का है। यहां दो बच्चों की मां लंबे समय से अपने पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध में थी। पति को जब इसकी भनक लगी, तो उसने चुप रहने के बजाय सच्चाई का सामना करने की ठानी।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📍 एक दिन पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रोमांस करते रंगेहाथों पकड़ लिया। दिल टूट गया लेकिन बदले की भावना नहीं आई। वह दोनों को लेकर सीधा थाने पहुंचा।

📝 थाने में पहुंचकर पति ने पुलिस को पूरी घटना बताई और फिर ऐसा बयान दिया कि खुद पुलिस वाले भी कुछ पल के लिए चुप रह गए। पति ने लिखा-पढ़ी में पुलिस को जानकारी दी कि वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को प्रेमी के हवाले कर रहा है। दोनों को साथ रहने की अनुमति भी दे दी।

🤲 थाने में ही पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और नम आंखों से वहां से विदा हो गया।

विज्ञापन


🎥 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।वहीं पुलिस अधिकारी भी इस अनोखे घटनाक्रम से हैरान हैं।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK