बैडमिंटन खेलते वक्त युवक की अचानक मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक मंजर – हार्ट अटैक की आशंका..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़खेलते-खेलते थम गई सांस, CCTV में कैद हुआ अंतिम पल

रायपुर में बैडमिंटन खेलते समय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सुबह की हलचल भरी रौनक के बीच जब खिलाड़ी अभ्यास कर रहे थे, तभी एक आम सुबह एक दर्दनाक हादसे में बदल गई।

CCTV VIDEO में बैडमिंटन कोर्ट पर युवक की अचानक गिरने की घटना – रायपुर

बैडमिंटन खेला, फिर बैठा और अचानक गिर पड़ा

यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी की है। शुक्रवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच युवक हिमांशु श्रीवास्तव (35) बैडमिंटन खेलने पहुंचा था। उसने खिलाड़ियों से साथ खेलने की इच्छा जताई और कुछ देर तक जमकर रैकेट चलाया।

विज्ञापन 

खेल के बाद जब वह थक गया, तो कोर्ट से बाहर निकलकर जमीन पर बैठ गया। CCTV वीडियो में साफ दिखता है कि कुछ देर बाद वह अचानक मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ा।

अस्पताल ले जाया गया लेकिन नहीं बच सका
वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। स्थिति बिगड़ती देख लोग तुरंत उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक की आशंका, परिजन गम में डूबे
मृतक हिमांशु भिलाई के सेक्टर 4 का मूल निवासी था और रायपुर के अमलीडीह स्थित खुशी इंक्लेव में पत्नी संग रह रहा था। वह शंकर नगर की एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

विज्ञापन 

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। उनके आंसुओं ने माहौल को और भावुक बना दिया। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर शोक और सन्नाटा है।

पुलिस ने जांच शुरू की
कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर आगे की जानकारी एकत्र की जा रही है।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK