सीजफायर के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने तोड़ा भरोसा: श्रीनगर समेत कई शहरों में ड्रोन अटैक, रातभर रहा ब्लैकआउट ,पाक PM ने कहा - अब मैदाने- जंग- होगी..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : श्रीनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित सीजफायर को महज 3 घंटे ही बीते थे, लेकिन पाकिस्तान ने एक बार फिर भरोसे को तोड़ते हुए हमला कर दिया। शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ और शाम होते-होते जम्मू-कश्मीर समेत कई शहरों में ड्रोन अटैक और शैलिंग शुरू हो गई।

सीजफायर तोड़ने के बाद श्रीनगर में ड्रोन अटैक का दृश्य - Pakistan Drone Attack in Srinagar After Ceasefire Violation

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। सेना को इस बार फ्री हैंड दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर, उधमपुर, आरएसपुरा और सांबा जैसे इलाकों में भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले हुए।

विज्ञापन

इसके चलते जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के बॉर्डर जिलों में रातभर ब्लैकआउट करना पड़ा। स्थानीय लोगों में इस हमले को लेकर भारी नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि कुछ देर बाद पाकिस्तान की ओर से फायरिंग और ड्रोन हमले थम गए, लेकिन अब भी कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद से अब तक पाकिस्तान की फायरिंग में 5 जवान शहीद हो चुके हैं और 60 से ज्यादा घायल हैं। वहीं, 25 आम नागरिकों की भी जान जा चुकी है और 50 से अधिक घायल हैं।

इस पूरे मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 10 मई की शाम 5:30 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी कि भारत और पाकिस्तान पूरी तरह सीजफायर को तैयार हैं। ट्रम्प ने इसे कॉमनसेंस से भरा फैसला बताया। उनके बयान के 30 मिनट बाद विदेश सचिव मिसरी ने भी पुष्टि की कि दोनों देश सैन्य कार्रवाई नहीं करेंगे।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हालांकि रात 11:30 बजे फिर से भारत पर झूठे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत ने पहले हमला किया और इसका अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने चीन, सऊदी अरब और तुर्किए को भी धन्यवाद दिया और कहा कि पाकिस्तान इस जंग को अंजाम तक पहुंचाएगा।

शरीफ ने अपनी स्पीच में पाकिस्तान सेना की तारीफ करते हुए दावा किया कि भारतीय ड्रोन को मार गिराया गया है और भारत को ऐसा घाव दिया गया है जो कभी नहीं भर पाएगा। हालांकि भारत की ओर से इसे खारिज कर दिया गया है।

चीन ने भी पाकिस्तान का साथ देते हुए कहा है कि वह हर परिस्थिति में पाकिस्तान के साथ खड़ा रहेगा। यह बयान चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार से बातचीत के दौरान दिया।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi