चंडीगढ़ में सायरन, छत पर जाने , बालकनियों व खिड़कियों तक दूरी बनाने कहा, जैसलमेर में गांव खाली… जम्मू में 7 आतंकी ढेर, बलूचिस्तान ने पाक सेना पर बरपाया कहर.

भिलाई की पत्रिका न्यूज़चंडीगढ़ की सड़कों पर शुक्रवार सुबह-सुबह सायरन की गूंज ने लोगों की धड़कनें तेज कर दीं।

एयरफोर्स स्टेशन से जारी हवाई हमले की चेतावनी के बाद प्रशासन ने सभी लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है। छत पर जाने , बालकनियों व खिड़कियों तक से दूर रहने को कहा गया है।

चंडीगढ़ में सायरन और बलूचिस्तान में धमाकों के बीच भारत-पाक तनाव की तस्वीरें

राजस्थान के जैसलमेर में भी हालात तनावपूर्ण हैं।

पाकिस्तान बॉर्डर से लगे गांवों को खाली कराया जा रहा है। लगभग 20 किलोमीटर के दायरे में बसे गांवों से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।
🔹 स्थानीय लोगों में इस कदम को लेकर चिंता का माहौल है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

उधर, देश की राजधानी दिल्ली में भी हलचल तेज हो गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों के साथ अहम बैठक की है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ भी मीटिंग में शामिल रहे।

जम्मू-कश्मीर के सांबा में सेना ने बड़ा ऑपरेशन चलाया।
यहाँ 7 आतंकियों को बीएसएफ ने ढेर कर दिया। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन

पाकिस्तान की तरफ से गुरुवार रात एक के बाद एक कई हमले किए गए।

जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल अटैक हुए। जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरबेस भी निशाने पर थे।

लेकिन भारत ने दिखाया दम।
S-400 डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के कई ड्रोन ढेर कर दिए। सूत्रों की मानें तो भारत ने पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए। पठानकोट में एक फाइटर जेट भी गिराया गया है, हालांकि सरकार ने अभी पुष्टि नहीं की है।

इस बीच पाकिस्तान की हालत पतली होती जा रही है।
देश की आर्थिक हालत बिगड़ रही है और अब जंग के बीच सहयोगियों से लोन की गुहार लगा रहा है।

दूसरी तरफ पाकिस्तान के अंदर भी बगावत के सुर तेज हो गए हैं।
बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई अब खुले मैदान में उतर आई है। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान की सेना पर 6 जगहों पर हमला किया है।

गैस पाइपलाइन और सेना की चौकियों को बनाया गया निशाना।
डेरा बुगती के गैस क्षेत्र पर हमला कर BLA ने पाकिस्तान की गैस सप्लाई को बड़ा झटका दिया है। रिमोट बम से सेना के ट्रकों और चौकियों को उड़ाया गया है।

बलूचिस्तान के लेखक मीर यार बलूच ने आजादी का ऐलान कर दिया है।
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से अपील की है कि बलूचिस्तान को ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के रूप में मान्यता दी जाए और भारत से दूतावास खोलने की इजाज़त मांगी है।

पाकिस्तान के खिलाफ इस जनविद्रोह की तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
एक वीडियो में 14 पाक सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। मीर यार बलूच भारत और बलूचिस्तान की दोस्ती को लेकर भी लगातार सक्रिय हैं।

यह भी पढ़े - रायपुर की युवती की इंस्टा पोस्ट से मचा बवाल: सेना को बताया 'वाहवाही के लिए मासूमों का कातिल', मुद्दा गरमाने पर मांगी माफी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/IOVoH6eNnBa5TB0nClVjXi