छत्तीसगढ़ में कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नया अलर्ट प्रोटोकॉल!

भिलाई की पत्रिका न्यूज़फिर सतर्क हुआ छत्तीसगढ़, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा...

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना वायरस का साया मंडराने लगा है। रायपुर और दुर्ग में दो नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

छत्तीसगढ़ कोरोना अलर्ट – स्वास्थ्य विभाग का नया सर्विलांस प्रोटोकॉल लागू

स्वास्थ्य विभाग ने आज ILI (इंफ्लुएंजा जैसे लक्षण) और SARI (गंभीर श्वसन संक्रमण) की निगरानी को लेकर नया प्रोटोकॉल जारी कर दिया है। यह प्रोटोकॉल प्रदेश के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

OPD और IPD में सर्दी-खांसी वाले मरीजों की सख्त निगरानी

संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी आदेश में सभी जिलों के CMHO को निर्देशित किया गया है कि सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों की OPD व IPD में अनिवार्य रूप से IHIP पोर्टल पर "L फार्म" में एंट्री की जाए।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

इस कदम का मकसद संभावित कोविड संक्रमण को समय रहते पकड़ना और रोकथाम करना है।

मितानिन करेंगी गांव-शहर में निगरानी

स्वास्थ्य विभाग ने समुदाय स्तर पर भी निगरानी को मजबूत किया है। मितानिन कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव और शहरों में सर्दी-खांसी-बुखार वाले लोगों की रिपोर्टिंग IHIP पोर्टल के कम्युनिटी बेस्ड सर्विलांस (CBS) सेक्शन में की जाएगी।

                                        


स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूक और मास्क अनिवार्य

विभाग ने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को ILI/SARI के इलाज और प्रबंधन के प्रति संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी अस्पतालों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। Respiratory etiquette का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

दवाइयों और सुरक्षा उपकरणों का स्टॉक अपडेट

SARI मरीजों के इलाज के लिए मास्क, PPE किट और अन्य सुरक्षा संसाधनों का स्टॉक अपडेट रखने और उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लक्षण आधारित इलाज के लिए जरूरी दवाएं भी अस्पतालों में उपलब्ध रहनी चाहिए।

कोविड जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग का प्रावधान

अगर कोई ILI या SARI मरीज लक्षणों के इलाज से ठीक नहीं होता और उसे पहले से कोई बीमारी है, तो चिकित्सक की सलाह पर उसका कोविड टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सैंपल को AIIMS रायपुर भेजा जाएगा ताकि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए नए वैरिएंट की पहचान की जा सके।

विज्ञापन

PSA प्लांट्स को किया जाएगा एक्टिव

राज्य के सभी जिलों में लगे PSA ऑक्सीजन प्लांट्स की स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उन्हें सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल इस्तेमाल हो सके।

अब होगी दैनिक रिपोर्टिंग

हर केस की रिपोर्टिंग IHIP पोर्टल में अनिवार्य रूप से करनी होगी और उसका डेली प्रतिवेदन राज्य सर्विलांस यूनिट को भेजा जाएगा।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK