भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्री-मानसून की पहली दस्तक ने बढ़ाई हलचल
छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
🌩️ रविवार को बादलों ने किया डेरा, ठंडी हवाओं से मिली राहत
रविवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। हल्की बारिश की वजह से दिन का तापमान काफी गिरा हुआ रहा। प्री मानसून की एक्टिविटी पिछले कुछ दिनों से लगातार बनी हुई है, जिससे पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है।
विज्ञापन
रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। वहीं रात का तापमान 25.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है।
🌀 साइक्लोन और टर्फ की वजह से लगातार बारिश के आसार
दक्षिण छत्तीसगढ़ में बने टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से अगले 3-4 दिनों तक प्रदेशभर में इसी तरह की बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मानसून 5 जून से पहले दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
⚠️ बिजली-ओला गिरने के दौरान रखें ये सावधानियां:
• गरज सुनते ही घर में या किसी सुरक्षित पक्के आश्रय में चले जाएं।
• अगर बाहर हैं और कोई आश्रय नहीं है, तो जमीन पर उकड़ू बैठ जाएं।
• पेड़ों के नीचे खड़े न हों।
• बिजली की लाइन और खंभों से दूर रहें।
• इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग न करें।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



