छत्तीसगढ़ फिर अलर्ट मोड में: मेकाहारा में कल से कोरोना OPD शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर काम शुरू हो गया है।

रायपुर (छग) देशभर में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कल से यहां अलग से कोरोना OPD शुरू किया जा रहा है।

मेकाहारा अस्पताल रायपुर में कोरोना OPD शुरू, डॉक्टरों की टीम तैनात - छत्तीसगढ़ कोविड अपडेट

कोरोना की तीन लहरों में छत्तीसगढ़ ने झेला बड़ा नुकसान

बीते तीन लहरों में प्रदेश में 14,205 लोगों की जान चली गई थी। 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए थे। अब जब देश में केस फिर बढ़ने लगे हैं, तो छत्तीसगढ़ में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

मेकाहारा में हुई अहम बैठक, हर मोर्चे पर तैयारी
मेकाहारा में आज बैठक आयोजित की गई, जिसमें इलाज, दवाएं, बेड, ऑक्सीजन, पीपीई किट और सैंपल जांच जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैयार
डीन डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि सभी विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में रणनीति बनाई गई। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की जा रही है, साथ ही लैब टेक्नीशियन, ICU, वेंटिलेटर और लेबर वार्ड की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

दवाओं और सुरक्षा की व्यवस्था पूरी
डॉ. चौधरी के अनुसार इलाज के लिए दवाएं पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पीपीई किट भी उपलब्ध कराई गई है। इलाज पुरानी गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाएगा।

अलग से OPD क्यों जरूरी है?
डॉ. चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रामक बीमारी है और मेकाहारा में हजारों मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है, इसलिए अलग से OPD बनाई गई है।

सावधानी ही सुरक्षा है
डॉक्टरों ने दोहराया कि भले ही वैक्सीन और दवाएं मौजूद हैं, लेकिन बचाव ही सबसे जरूरी है। सोशल डिस्टेंसिंग रखें, मास्क लगाएं और भीड़ से बचें।

विज्ञापन



अभी छत्तीसगढ़ में कोई केस नहीं, लेकिन सतर्कता जरूरी
राज्य कंट्रोल और कमांड सेंटर के अनुसार फिलहाल प्रदेश में कोई कोरोना मरीज नहीं है। लेकिन देश-विदेश में केस बढ़ने की वजह से पहले से तैयारी की जा रही है।

पहले की तबाही को नहीं भूल सकता छत्तीसगढ़
कोरोना की पहली तीन लहरों में 14,205 लोगों की मौत, 11,88,629 संक्रमित और लाखों की संख्या में होम आइसोलेशन हुआ था। अब फिर से संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग कोई चूक नहीं करना चाहता।

भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK