भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : प्री-मानसून ने बदला छत्तीसगढ़ का मिजाज, 7 दिन तक अलर्ट में रहेगा प्रदेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। शनिवार सुबह से ही रायपुर और दुर्ग में बादलों की गर्जना के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लोगों को उमस और तपन से कुछ सुकून मिला है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले 7 दिनों तक यलो अलर्ट जारी कर दिया है।
रायपुर और दुर्ग में सुबह से बारिश, मौसम हुआ सुहावना
राजधानी रायपुर में सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है। आसमान में काले बादलों का डेरा है और ठंडी हवाएं चल रही हैं। सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार भी धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने की चेतावनी दी है, जिससे लोग सतर्क नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, जलभराव की आशंका
बस्तर संभाग के कई इलाकों में 80 से 90 मिमी तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर चिंता बढ़ गई है। इलाके के लोगों ने प्रशासन से समय रहते व्यवस्था करने की मांग की है।
बीजापुर में सबसे ज्यादा बारिश, आंकड़ा पहुंचा 90 मिमी
बीते 24 घंटों में बीजापुर में सबसे ज्यादा 90 मिमी बारिश दर्ज की गई, वहीं बस्तर में 81 मिमी वर्षा हुई। एक वर्ग मीटर क्षेत्र में 90 लीटर पानी का इकट्ठा होना मामूली बात नहीं।
बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में औसतन 2-4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को रायगढ़ में अधिकतम तापमान 35.1°C रहा, जबकि दुर्ग और जगदलपुर में सबसे कम 22.6°C दर्ज किया गया।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
इन जिलों में बिजली गिरने और बारिश का खतरा ज्यादा
मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है, उनमें कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर शामिल हैं।
वहीं कोरिया, मोहला–मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर सहित कई जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
खुले में न निकलें, इन बातों का रखें विशेष ध्यान
– गरजते बादल सुनते ही तुरंत पक्के मकान या सुरक्षित आश्रय में जाएं
– कोई आश्रय न हो तो उकड़ूं बैठें, खड़े न रहें
– पेड़ों के नीचे कतई न ठहरें
– बिजली की लाइन से दूर रहें
– मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों से दूरी बनाएं
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |
https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK



