छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों को 1 से 7 जून तक मिलेगा एकसाथ तीन महीने का राशन, मनाया जा रहा है चावल उत्सव..

भिलाई की पत्रिका न्यूज़छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सरकार की तरफ से बड़ी राहत की सौगात

1 से 7 जून तक ‘चावल उत्सव’ मनाया जाएगा, जिसमें राशनकार्डधारी परिवारों को तीन महीने का चावल एकसाथ दिया जाएगा।

चावल उत्सव 2025 – छत्तीसगढ़ में राशनकार्डधारियों को तीन माह का चावल वितरण

🏡 81 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

प्रदेश के 81 लाख से अधिक परिवारों को जून, जुलाई और अगस्त माह का चावल एकमुश्त मिलेगा। राज्य की 13,928 उचित मूल्य दुकानों को पहले ही चावल आबंटित कर दिया गया है।

विज्ञापन

    अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे 

📦 दुकानों में तेजी से हो रहा चावल भंडारण

सभी दुकानों में चावल के भंडारण का काम जोरों पर है, ताकि वितरण में कोई रुकावट न आए। इलाके के लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है।

📢 प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
1 से 7 जून तक सभी उचित मूल्य दुकानों से अनिवार्य रूप से चावल वितरण किया जाएगा। दुकानों में वितरण की जानकारी का प्रदर्शन करना भी जरूरी होगा।

📣 स्थानीय स्तर पर प्रचार-प्रसार के निर्देश
सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि चावल वितरण की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचे।स्थानीय प्रचार माध्यमों से सूचना प्रसारित की जाएगी।

🎥 वीडियो कॉन्फ्रेंस में हुई योजना की समीक्षा
खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जिलों के कलेक्टरों, खाद्य अधिकारियों और नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधकों से चर्चा की।उन्होंने समय से पहले चावल का उचित भंडारण सुनिश्चित करने को कहा।

🧾 सख्त निगरानी और पारदर्शिता पर जोर
सभी दुकानों में वितरण निगरानी समिति की मौजूदगी में होगा।ई-पॉस मशीन से बायोमैट्रिक के बाद ही मिलेगा चावल और पावती रसीद भी अनिवार्य होगी।

विज्ञापन

🌧️ बरसात में भी राशन की सुविधा बनी रहेगी

249 ऐसी दुकानें, जो बरसात में पहुंचविहीन हो जाती हैं, उनमें पहले से चावल भंडारण के निर्देश दिए गए हैं।

👥 बैठक में अधिकारी हुए शामिल
बैठक में नागरिक आपूर्ति निगम की एमडी किरण कौशल, खाद्य विभाग के डायरेक्टर रमेश शर्मा समेत सभी जिलों के अधिकारी मौजूद रहे।


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |

https://chat.whatsapp.com/H8ycgPvlgfBFPAHM2dXPhK