भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में एक बार फिर हलचल मच गई है।कोयला घोटाले में फंसीं आईएएस अफसर सौम्या चौरसिया और रानू साहू को आखिरकार रायपुर जेल से रिहाई मिल गई है।
दिसंबर 2022 में गिरफ्तार हुईं सौम्या चौरसिया और जुलाई 2023 में पकड़ी गईं रानू साहू समेत कुल 6 आरोपियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बेंच ने इनकी जमानत मंजूर की है।
विज्ञापन
इन सभी को अपना पासपोर्ट विशेष अदालत में जमा करना होगा और राज्य से बाहर जाकर रहना होगा। साथ ही उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपने नए पते की जानकारी संबंधित थाने में देनी होगी।
कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी आरोपी जांच एजेंसी और ट्रायल कोर्ट में जरूरत अनुसार पेश होते रहेंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे
यह मामला छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित घोटालों में से एक माना जा रहा है, जिससे जुड़ी हर हलचल पर जनता की नजरें टिकी हुई हैं।
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे |



